बेटे ने की पिता की हत्या…. बहू को मार खाता देख बीचबचाव करने आए थे पिता; धारदार हथियार से बेटे ने कर दिया कत्ल

            सूरजपुर: जिले के सकलपुर गांव में मामूली विवाद में बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे जीत लाल को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार भी जब्त कर लिया गया है। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है।

            जानकारी के मुताबिक, भटगांव थाना क्षेत्र के सकलपुर गांव में रहने वाला जीत लाल अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था और उसे बेरहमी से मार रहा था। बहू को मार खाता हुआ देखकर ससुर अमर साय से देखा नहीं गया और वे अपने बेटे को रोकने के लिए आए। इस बात पर जीत लाल को इतना गुस्सा आया कि उसने धारदार हथियार से अपने पिता की हत्या कर दी।

            हत्या के बाद आरोपी धारदार हथियार लेकर पूरे गांव में दहशत फैला रहा था। लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल आरोपी जीत लाल को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में उपयोग किया गया धारदार हथियार भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

            पुलिस ने बताया कि मारपीट और हमले से आरोपी की पत्नी भी घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories