2 तेंदुए की लड़ाई में गई एक की जान… जंगल में गांववालों को मिला तेंदुए के शावक का शव, पूरे शरीर पर चोट के निशान

        धमतरी: जिले के नगरी वन परिक्षेत्र में रविवार सुबह एक तेंदुए का शव मिला है। ग्राम दलदली के जंगल में गांववालों ने तेंदुए के शावक का शव देखकर वन विभाग को सूचना दी। बताया जा रहा है कि 2 तेंदुए की लड़ाई में एक की मौत हो गई है। वन विभाग मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटा है।

        जानकारी के मुताबिक, रविवार 21 मई को कुछ ग्रामीण ग्राम दलदली के जंगल में गए थे, तभी उनकी नजर तेंदुए के शावक के शव पर पड़ा। उन्होंने तुरंत वन विभाग को इस बात की जानकारी दी। तेंदुए के शव पर जगह-जगह चोट के निशान हैं, जिससे ये आशंका जताई जा रही है कि 2 तेंदुए की लड़ाई में एक की मौत हो गई है।

        इधर ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर जांच की जा रही है। वन विभाग के कर्मचारी ने कहा कि शव पर जिस तरह के चोट के निशान पाए गए हैं, वैसी आपस में हुई लड़ाई में ही आती है।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ

                18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां...

                KORBA : 35 तीर्थयात्रियों का दल श्रीरामलला दर्शन हेतु अयोध्याधाम के लिए रवाना

                सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने एम.आई.सी.सदस्यों व पार्षदों की...

                रायपुर : 14 से 23 सितंबर तक सुर, लय और ताल से गूंजेगा रायगढ़

                10 दिवसीय चक्रधर समारोह में देशभर के दिग्गज कलाकार...

                Related Articles

                Popular Categories