Thursday, February 12, 2026

            ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को मारी जोरदार टक्कर… हादसे में एक दोस्त की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर फरार

            सक्ती: जिले में शनिवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी थी। घटना बाराद्वार थाना क्षेत्र के ठठारी गांव की है।

            जानकारी के मुताबिक, ग्राम खरवानी निवासी हरीश कुमार अपने दोस्त प्रकाश कुमार कर्ष निवासी बैलादुला के साथ किसी काम से बाराद्वार गया हुआ था। शनिवार को दोनों खरवानी वापस जा रहे थे। दोनों ग्राम ठठारी के पास पहुंचे थे कि उसी समय ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी।

            घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया था।

            घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया था।

            टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया, वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रैक्टर चालक बाइक सवार युवकों को टक्कर मारने के बाद वाहन लेकर वहां से फरार हो गया। इधर मौके पर आक्रोशित लोगों ने 2 घंटे तक घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और यातायात बहाल कराया जा सका।

            पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और यातायात बहाल करवाया।

            पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और यातायात बहाल करवाया।

            बाराद्वार थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम ठठारी में ट्रैक्टर ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश की जा रही है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories