युवक को कुल्हाड़ी से वारकर मारा डाला… सुअर पकड़ने का लगाया था आरोप, फिर पीटने के बाद की थी हत्या; 2 आरोपी अरेस्ट

              दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में साल 2018 में खेत गए एक युवक को 6 लोगों ने मिलकर कुल्हाड़ी से वारकर मार डाला था। इस वारदात के 5 साल बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि, 3 लोग अब भी फरार हैं। एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी उसी समय हो गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक पर सुअर पकड़ने का आरोप लगाकर पहले पीटा था, फिर कुल्हाड़ी से वारकर उसकी हत्या कर दी थी। मामला जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, 18 दिसंबर 2018 को पीरनार स्कूल पारा का रहने वाला युवक विज्जा कुंजामी रात में अपने खेत की तरफ गया हुआ था। घर लौटते वक्त उसे रास्ते में उसी गांव के भीमा कुंजामी, गुड्डी कर्मा, सन्नू मड़कामी, हुर्रा कर्मा समेत अन्य लोग मिले। जिन्होंने विज्जा पर सुअर खोजने और उसे मारने का आरोप लगाया था। इसके बाद पहले उसे डंडे से पीट-पीटकर अधमरा किया, फिर कुल्हाड़ी से वारकर उसकी जान ले ली थी। सभी आरोपी शराब के नशे में थे।

              परिजनों को मिली थी लाश

              वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। जब युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे ढूंढने के लिए निकले थे। उन्होंने खेत पर खून से सनी लाश मिली थी। इसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच की और हत्यारों की खोजबीन शुरू की थी। जिसके बाद शक के आधार पर एक युवक भीमा कुंजामी को पुलिस ने उसी समय पकड़ लिया था। उसे जब पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया था।

              घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ा

              अन्य 5 आरोपी फरार थे। इसी बीच 10 जुलाई को पुलिस को खबर मिली कि हुर्रा कर्मा और सन्नू मड़कामी ये दोनों गांव आए हुए हैं। पुलिस ने एक टीम बनाई और दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव में दबिश दी। घेराबंदी कर इन दोनों को उनके घर से ही पकड़ लिया गया। फिर उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले में शामिल अन्य तीन आरोपी फरार हैं।। जिनकी तलाश की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित

                              एनएचएआई ने सभी एंट्री एवं एग्जिट पॉइंट किए बंदसीसीटीवी से...

                              रायपुर : अवैध खनिज कारोबार पर कसा शिकंजा, एक सप्ताह में 08 वाहन जब्त

                              खनिज अमला और जिला स्तरीय टास्कफोर्स की सतत निगरानी,...

                              Related Articles

                              Popular Categories