ट्रम्प-पुतिन के बीच 3 घंटे बैठक, कोई डील नहीं हुई, दोनों 12 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रवाना हुए, पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं दिया

              वॉशिंगटन डीसी: रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने अलास्का में मुलाकात की। उनके बीच यूक्रेन जंग खत्म करने पर करीब 3 घंटे मीटिंग हुई। इसके बाद दोनों नेताओं ने सिर्फ 12 मिनट की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।

              प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रम्प ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारी बैठक बहुत सकारात्मक रही। हमने कई बिंदुओं पर सहमति जताई, लेकिन कोई डील नहीं हुई। कोई समझौता तभी होगा जब वह अंतिम रूप लेगा।

              वहीं, पुतिन ने कहा कि उनके लिए रूस की सुरक्षा सबसे जरूरी है। उन्होंने अगली मीटिंग मॉस्को में करने का सुझाव दिया। अपनी बात कहने के बाद दोनों नेता मंच से तुरंत चले गए।

              पुतिन शनिवार को करीब 10 साल बाद अमेरिका पहुंचे। यहां उनका B-2 बॉम्बर एयरक्राफ्ट से स्वागत किया गया। उनके रेड कार्पेट पर आते ही ट्रम्प ने तालियां बजाईं। फिर पुतिन, ट्रम्प की कार में बैठकर मीटिंग के लिए रवाना हो गए।

              ट्रम्प-पुतिन मुलाकात की तस्वीरें…

              रूसी राष्ट्रपति पुतिन 2015 के बाद पहली बार अमेरिका पहुंचे।

              रूसी राष्ट्रपति पुतिन 2015 के बाद पहली बार अमेरिका पहुंचे।

              राष्ट्रपति ट्रम्प ने पुतिन की अगवानी की और ताली बजाकर स्वागत किया।

              राष्ट्रपति ट्रम्प ने पुतिन की अगवानी की और ताली बजाकर स्वागत किया।

              दोनों नेताओं ने 'अलास्का 2025' लिखे पोडियम पर खड़े होकर पोज दिया। उनके पीछे B-2 बॉम्बर और अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक प्लेन एयरफोर्स वन खड़ा है।

              दोनों नेताओं ने ‘अलास्का 2025’ लिखे पोडियम पर खड़े होकर पोज दिया। उनके पीछे B-2 बॉम्बर और अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक प्लेन एयरफोर्स वन खड़ा है।

              व्हाइट हाउस ने ट्रम्प और पुतिन की मुलाकात की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर पर 'शांति के लिए' मैसेज लिखा हुआ था।

              व्हाइट हाउस ने ट्रम्प और पुतिन की मुलाकात की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर पर ‘शांति के लिए’ मैसेज लिखा हुआ था।

              मीटिंग से पहले दोनों नेताओं ने अपने डेलिगेशन के साथ तस्वीरें खिंचाई।

              मीटिंग से पहले दोनों नेताओं ने अपने डेलिगेशन के साथ तस्वीरें खिंचाई।

              ट्रम्प–पुतिन प्रेस ब्रीफिंग की 5 अहम बातें:

              • ट्रम्प-पुतिन में 3 घंटे क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी नहीं।
              • 12 मिनट चली प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं ने किसी पत्रकार के सवाल का जवाब नहीं दिया।
              • ट्रम्प ने कहा कि बैठक सकारात्मक रही, लेकिन अभी कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ।
              • पुतिन ने कहा कि यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए उसकी असल वजह को खत्म करना जरूरी।
              • पुतिन ने कहा कि अगर 2022 में ट्रम्प राष्ट्रपति होते, तो यूक्रेन युद्ध नहीं होता।

                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories