Tuesday, February 10, 2026

            लड़कियों के दो गुट भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे और थप्पड़… मेन मार्केट में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद, सड़क पर लगा रहा घंटों तक जाम

            BHILAI: भिलाई के सुपेला लक्ष्मी मार्केट में लड़कियों के दो ग्रुप में जमकर मारपीट हो गई। सभी ने एक दूसरे को जमकर चप्पल और लात घूंसों से मारा। जब बात यहीं नहीं रुकी तो कुछ ने युवतियों की आंख में मिर्ची पाउडर डाल दिया। यह तमाशा लगभग एक से दो घंटे तक चलता रहा। इसके बाद सुपेला पुलिस आई और मामला को शांत कराया।

            सुपेला पुलिस के मुताबिक सोमवार रात 9 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि लक्ष्मी मार्केट में कुछ लड़कियां और महिलाएं आपस में मारपीट कर रहे हैं। जांच में पता चला कि उनके बीच पैसों के लेन देन को लेकर विवाद हुआ है।

            लड़कियों के दो गुटों में झड़प के बाद जमकर हुई मारपीट, पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद।

            लड़कियों के दो गुटों में झड़प के बाद जमकर हुई मारपीट, पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद।

            सभी लड़कियां और महिलाएं वहीं की रहने वाली हैं। उनके बीच हो रहे मारपीट को देखकर स्थानीय लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी और एक दूसरे के बाल खींचकर मारपीट करती रहीं।

            शाम होते ही लक्ष्मी मार्केट के पास सड़क में लगा रहा घंटों तक जाम। लोग होते रहे परेशान।

            शाम होते ही लक्ष्मी मार्केट के पास सड़क में लगा रहा घंटों तक जाम। लोग होते रहे परेशान।

            मारपीट कर रही कुछ लड़कियां अपने हाथ में मिर्ची पाउडर लेकर पहुंची थी। उन्होंने दूसरे समूह की लड़कियों की आखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। पुलिस के पहुंचते ही मामला शांत हुआ था इसी बीच सभी लड़कियां और महिलाएं वहां से भाग निकलीं। सुपेला पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

            लक्ष्मी मार्केट में मारपीट की शिकायत पर झगड़ा शांत कराने पहुंची थी सुपेला पुलिस की टीम।

            लक्ष्मी मार्केट में मारपीट की शिकायत पर झगड़ा शांत कराने पहुंची थी सुपेला पुलिस की टीम।

            सुपेला से गदा चौक मार्ग में लगा जाम
            लड़कियों और महिलाओं के बीच विवाद होने के बाद सुपेला से गदा चौक जाने वाले मार्ग के किनारे स्थित लक्ष्मी मार्केट के पास जाम की स्थिति बन गई। दोनों ग्रुप की लड़कियां एक दूसरे को गालियां दे रही थीं। यह तमाशा देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ लग गई थी। इसके चलते वहां लंबा जाम लगा रहा। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से लोगों को वहां से हटाकर जाम खुलवाया।


                          Hot this week

                          रायपुर : बसनारा और पहिया जलाशय योजना के लिए 5.61 करोड़ रूपए स्वीकृत

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की सराहनीय पहल

                          पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने 283...

                          कोरबा: उद्यमिता जागरूगता शिविर कार्यक्रम संपन्न

                          कोरबा (BCC NEWS 24): जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र,...

                          रायपुर : नियद नेल्ला नार योजना से संवर रही वनांचल की राह

                          ग्राम बंडा के ग्रामीणों को मिला आत्मनिर्भरता का नया...

                          Related Articles

                          Popular Categories