पेट्रोल पंप में घुसकर चाचा-भतीजे की जमकर पिटाई… बदमाश 2 लाख रुपए भी लूटकर भाग निकले, लाठी-डंडे लेकर पहुंचे थे आरोपी

              अंबिकापुर: अंबिकापुर में पेट्रोल पंप में रविवार की दोपहर 4 बदमाशों ने लाठी-डंडे से चाचा भतीजे की जमकर पिटाई की है। वहीं ऑफिस में तोड़फोड़ भी की हैl यही नहीं, उन्होंने काउंटर में रखे 2 लाख भी लूट लिएl वारदात को अंजाम देने के बाद चारों फरार हो गएl मामले की रिपोर्ट पीड़ित भतीजे ने गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है l

              सर्किट हाउस के सामने अग्रवाल पेट्रोल पंप स्थित हैl पेट्रोल पंप पिछले 1 साल से बंद पड़ा हुआ हैl यहां पेट्रोल पंप मालिक द्वारा अपने अन्य काम किए जाते हैंl रविवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे पेट्रोल पंप के दफ्तर में विनोद अग्रवाल बैठे हुए थे जबकि उनका भतीजा अमन अग्रवाल बगल के केबिन में काम कर रहा थाl भतीजा अपने चाचा का हिसाब देखता हैl इसी बीच लाठी-डंडे से लैस होकर शहर के विकास सोनकर, अनिल सोनकर, अजय श्रीवास्तव व दौलत नामक चार युवक विनोद अग्रवाल के केबिन में घुस आएl

              जब विनोद अग्रवाल ने उनसे इस तरीके से घुसने का कारण पूछा तो उन्होंने गाली गलौज करते हुए विनोद अग्रवाल की पिटाई शुरू कर दीl युवकों के चंगुल से छूटकर विनोद अग्रवाल किसी तरह वहां से भाग निकलाl इसके बाद चारों युवक भतीजे अमन अग्रवाल के केबिन में घुस गए और उसे भी पीटना शुरू कर दियाl पिटाई के दौरान उन्होंने कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ भी मचाईl आरोपियों ने लाठी डंडे से मार-मार कर कंप्यूटर, लैपटॉप सहित अन्य सामान भी तोड़ दिएl


                              Hot this week

                              रायपुर : अंडर-19 भारतीय महिला टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राजनांदगांव जिले की होनहार क्रिकेटर...

                              Related Articles

                              Popular Categories