Tuesday, February 17, 2026

              अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा… इलाज के लिए लाई गई युवती ने किया बवाल, महिला स्टाफ को मारे पत्थर; एंबुलेंस के नीचे भी लेटी

              सरगुजा: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को एक युवती ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान उसने अस्पताल की महिला स्टाफ को पत्थर भी मारा। बार-बार वह 108 एंबुलेंस के नीचे लेट जा रही थी। काफी देर तक चले हंगामे के बाद में अस्पताल सहायता केंद्र में पदस्थ महिला पुलिसकर्मी ने युवती को पकड़ा। युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है।

              जानकारी के मुताबिक, 108 संजीवनी एक्सप्रेस को सूचना मिली थी कि एक युवती के सिर पर चोट लगी है। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के कर्मचारी शहर में ही एक स्थान से युवती को लेकर शनिवार दोपहर करीब सवा 1 बजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। यहां पहुंचते ही युवती ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। युवती को वार्ड में भर्ती कराया गया, तो वह बार-बार निकलकर 108 एंबुलेंस के नीचे लेट जा रही थी। उसे बार-बार वहां से निकाला जा रहा था।

              बार-बार 108 संजीवनी एक्सप्रेस के नीचे लेट जाती थी युवती।

              बार-बार 108 संजीवनी एक्सप्रेस के नीचे लेट जाती थी युवती।

              काफी देर तक युवती अस्पताल परिसर में हंगामा मचाती रही। इस दौरान वाहन के भीतर से बाहर निकलकर उसने अस्पताल की महिला स्टाफ पर पत्थर से वार कर दिया। इसके बाद महिला पुलिस ने युवती को पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया।

              पहले भी कर चुकी है ऐसा

              बताया जा रहा है कि युवती शहर के जोड़ा पीपल के आसपास रहती है। उसकी उम्र 25-30 वर्ष के बीच है। वह शहर में अक्सर इधर से उधर घूमती नजर आती है। पहले भी सिर पर चोट लगने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान भी उसने अस्पताल में हंगामा मचाया था। बताया जा रहा है कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।


                              Hot this week

                              रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी से की मुलाकात

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव...

                              रायपुर : सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

                              एक माह में 1628.60 लाख रुपये अंतरितरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories