अमेरिका: सांसद बोलीं- ट्रम्प की वजह से भारत में QUAD समिट नहीं हो पाया, भारत पर 50% टैरिफ लगाने की भी कड़ी आलोचना की

              वॉशिंगटन डीसी: डेमोक्रेट पार्टी की अमेरिकी सांसद सिडनी कमलेगर डोव ने राष्ट्रपति ट्रम्प के भारत पर लगाए गए टैरिफ की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाकर दोनों देशों के बीच वर्षों में बना भरोसा नुकसान पहुंचाया गया है। उनके मुताबिक यह फैसला बेवजह था और इससे रिश्तों में दरार आई।

              उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ट्रम्प प्रशासन ने भारत के साथ ट्रेड डील में 1 साल से ज्यादा समय लगा दिया। इस वजह से 2025 में होने वाला दिल्ली क्वाड समिट नहीं हो पाया। क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।

              कमलेगर डोव ने पहले भी ट्रम्प की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा था कि वीजा शुल्क, टैरिफ और राजनीतिक तनाव के कारण अमेरिका अपनी एक अहम साझेदारी को कमजोर कर रहा है।

              ट्रम्प ने भारत पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया था, जिसमें रूसी कच्चे तेल के आयात पर अतिरिक्त दंड भी शामिल था। बाद में एक नए व्यापार समझौते के तहत 25 प्रतिशत पारस्परिक टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया और रूसी तेल पर लगाया गया 25 प्रतिशत दंड हटा लिया गया।


                              Hot this week

                              रायपुर : समाज की प्रगति ही राष्ट्र की उन्नति का आधार – मंत्री टंकराम वर्मा

                              निनंवा में ’साहू समाज भवन’ का हुआ लोकार्पणरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories