अमेरिका: भारतीय मूल के डॉक्टर पर हेल्थकेयर फ्रॉड का आरोप, क्लिनिक के पूर्व कर्मचारी और डॉक्टर ने की थी शिकायत, 130 करोड़ रुपए में समझौता

              वाशिंगटन डीसी: अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर जितेंद्र पटेल और उनकी अटलांटा स्थित क्लिनिक ने हेल्थकेयर फ्रॉड के आरोपों को लेकर 14 मिलियन डॉलर (करीब 130 करोड़ रुपए) में सिविल समझौता किया है।

              अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट की जांच में सामने आया कि क्लिनिक ने मरीजों पर जरूरत से ज्यादा और कॉम्पलेक्स मेडिकल प्रोसीजर किए। साथ ही कई मामलों में ऐसे टेस्ट और सर्जरी के बिल भी बनाए गए जो या तो जरूरी नहीं थे या किए ही नहीं गए। इन दावों के आधार पर मेडिकेयर, मेडिकेड और अन्य सरकारी हेल्थ प्रोग्राम से भुगतान लिया गया।

              मामले की शिकायत क्लिनिक के ही पूर्व कर्मचारी और एक डॉक्टर ने की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि क्लिनिक का फोकस मरीजों के इलाज के बजाय रेवेन्यू बढ़ाने पर था।

              समझौते के तहत क्लिनिक और डॉक्टर ने किसी भी आरोप को स्वीकार नहीं किया है, लेकिन 130 करोड़ रुपए देकर मामला सुलझा लिया गया है। वहीं शिकायत करने वाले दोनों को इस राशि में से करीब 27 करोड़ रुपए मिलेंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को मिली नई उड़ान

                              विधायक लता उसेंडी ने बड़ेकनेरा में वितरित की साइकिलेंरायपुर...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से पामगढ़ क्षेत्र को बड़ी सौगात

                              डोंगाकोहरौद बस्ती मार्ग निर्माण के लिए 605.09 लाख रुपये...

                              Related Articles

                              Popular Categories