US मीडिया ने खुफिया रिपोर्ट के हवाले से कहा- ईरान के एटमी ठिकानों पर अमेरिकी हमला असरदार नहीं, मामूली नुकसान हुआ; ट्रम्प बोले- रिपोर्ट झूठी

              तेहरान/तेल अवीव: अमेरिकी मीडिया हाउस CNN और न्यूयॉर्क टाइम्स की ने दावा किया है कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए अमेरिकी हवाई हमलों के बाद उसके न्यूक्लियर प्रोग्राम का मुख्य तबाह नहीं हुआ।

              यह दावा एक सीक्रेट रिपोर्ट के आधार पर किया गया है। इस रिपोर्ट को ईरान पर हमले के बाद तैयार किया गया है, जिसमें अमेरिकी हमलों में हुए नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

              एक सीक्रेट सोर्स ने CNN को बताया कि हमले से ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम सिर्फ कुछ महीनों के लिए ही पीछे हुआ है।

              राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने X पर पोस्ट कर इन दावे को खारिज किया है। उन्होंने CNN और NYT की खबरों को फेक न्यूज करार दिया है।

              इजराइल ईरान में 12 दिन के बाद सीजफायर

              इजराइल-ईरान के बीच जंग के 12वें दिन, यानी मंगलवार को सीजफायर हो गया। दोनों देशों ने इसकी पुष्टि की है और साथ ही इस जंग में अपनी जीत का दावा किया।

              इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के खिलाफ इजराइल ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है, जो पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी। उन्होंने कहा- हम शेर की तरह उठे और हमारी दहाड़ ने तेहरान को हिला दिया।

              दूसरी तरफ ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि उनका देश न्यूक्लियर प्रोग्राम बंद नहीं करेगा। उन्होंने कहा- ‘हमने इस तकनीक को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की है। हमारे वैज्ञानिकों ने बलिदान दिए हैं।’

              ईरान की राजधानी तेहरान में कल विक्ट्री सेलिब्रेशन प्रोग्राम भी आयोजित किया गया। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने सबसे पहले मंगलवार तड़के 3:30 बजे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों देशों में सीजफायर की जानकारी दी थी।

              ईरान में सेलिब्रेशन की 5 तस्वीरें…

              ईरान की राजधानी तेहरान के इंकलाब स्क्वायर पर मंगलवार को विक्ट्री सेलिब्रेशन आयोजित किया गया

              ईरान की राजधानी तेहरान के इंकलाब स्क्वायर पर मंगलवार को विक्ट्री सेलिब्रेशन आयोजित किया गया

              इस सेलिब्रेशन में कई ईरानी महिलाएं भी शामिल हुईं।

              इस सेलिब्रेशन में कई ईरानी महिलाएं भी शामिल हुईं।

              विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान ईरानी और फिलिस्तीनी झंडे लहराए गए और सुप्रीम लीडर खामेनेई के समर्थन में नारे लगाए गए।

              विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान ईरानी और फिलिस्तीनी झंडे लहराए गए और सुप्रीम लीडर खामेनेई के समर्थन में नारे लगाए गए।

              सेलिब्रेशन के दौरान एक व्यक्ति मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी की तस्वीर दिखाते हुए। बाघेरी की इजराइली हमले में मौत हो गई थी।

              सेलिब्रेशन के दौरान एक व्यक्ति मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी की तस्वीर दिखाते हुए। बाघेरी की इजराइली हमले में मौत हो गई थी।

              विक्ट्री सेलिब्रेशन में कई महिलाओं ने ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई का पोस्टर लहराकर अपना समर्थन जाहिर किया।

              विक्ट्री सेलिब्रेशन में कई महिलाओं ने ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई का पोस्टर लहराकर अपना समर्थन जाहिर किया।


                              Hot this week

                              रायपुर : सन्ना में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर आयोजित

                              103 दिव्यांगजनों ने लिया लाभ, 64 यूडीआईडी कार्ड के...

                              रायपुर : समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति – राजेश अग्रवाल

                              रजवार समाज की बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री...

                              रायपुर : 41 वें चक्रधर समारोह-2026 का होगा भव्य आयोजन

                              14 से 23 सितंबर तक रायगढ़ के रामलीला मैदान...

                              रायपुर : एग्रीस्टैक पंजीयन बना किसानों की डिजिटल सुरक्षा कवच

                              समय पर पंजीयन से धान खरीदी, डिजिटल क्रॉप सर्वे...

                              Related Articles

                              Popular Categories