उत्तर प्रदेश: आतंकियों को फंडिंग करने वाले डॉक्टर के घर छापेमारी, वाराणसी में ATS ने 7 घंटे खंगाले मोबाइल-बैंक अकाउंट, लैपटॉप और प्रिंटर को कब्जे में लिया

              उत्तर प्रदेश: वाराणसी में आतंकियों को फंडिंग करने वाले डॉक्टर के घर पर यूपी-मुंबई ATS और इंटेलिजेंस ब्यूरो ने छापेमारी की। टीम मंगलवार दोपहर डॉक्टर के घर पहुंची। उसके मोबाइल-लैपटॉप और प्रिंटर को कब्जे में लिया। इसके बाद डॉक्टर के घरवालों और बेटे से पूछताछ की। टीम करीब 7 घंटे तक डॉक्टर के घर में रही।

              जाते समय टीम मोबाइल, लैपटॉप और प्रिंटर भी साथ ले गई है। वहीं, डॉक्टर के बैंक अकाउंट की डिटेल में लाखों रुपए के टर्नओवर का पता चला है। साथ ही डॉक्टर का पाकिस्तानी लोगों और कश्मीर के संगठनों से कनेक्शन भी मिला है।

              वह कई संदिग्धों के टच में है। उन लोगों के नंबर डॉक्टर के फोन में सेव मिले हैं। रेड के दौरान डॉक्टर के घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही। इस कार्रवाई के पीछे लखनऊ में पकड़े 4 आतंकियों से मिला इनपुट बताया जा रहा है। मामला आदमपुर थाना क्षेत्र का है।

              2 तस्वीरें देखिए…

              रेड के बीच में ATS इंस्पेक्टर भरत डॉक्टर के घर से बाहर निकले। उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

              यह डॉक्टर का घर है, जहां ATS ने छापेमारी की।

              यह डॉक्टर का घर है, जहां ATS ने छापेमारी की।

              अब पढ़िए पूरा मामला

              वाराणसी के पठानी टोला इलाके के आदमपुर में डॉ. आरिफ अंसारी रहता है। डॉ. आरिफ अंसारी बाल रोग विशेषज्ञ है और हाजरा हॉस्पिटल चलाता है। आरिफ की पत्नी दरख्शा अंजुम गायनोलॉजिस्ट है, जो हाजरा हास्पिटल में ही प्रेक्टिस करती है। आरिफ के 3 भाई साड़ी का कारोबार करते हैं। इसके चलते उन लोगों का अक्सर बाहर आना-जाना लगा रहता है।

              डॉ. आरिफ अंसारी का 20 साल का बेटा अबु बकर NEET की तैयारी कर रहा है। ATS की टीम ने घर में सबसे ज्यादा देर उसी से पूछताछ की। अबु बकर के मोबाइल और लैपटॉप की भी जांच की।

              सूत्रों की मानें, तो अबु बकर पर एक कश्मीरी हैंडल से वॉट्सएप चैट के जरिए बातचीत करने का आरोप है। वह पाकिस्तान के संदिग्ध लोगों के संपर्क में था।

              घर के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही। हर कोई यह जानना चाहता था कि हुआ क्या है।

              घर के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही। हर कोई यह जानना चाहता था कि हुआ क्या है।

              डॉक्टर के घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही

              डॉक्टर के घर पर रेड की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद डॉक्टर के घर के बाहर और आसपास पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई। जिस गली में टीम पहुंची थी, उसमें स्थानीय लोगों का छोड़कर किसी को नहीं जाने दिया गया।

              हालांकि, इस मामले में एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह और आदमपुर इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा ने पुष्टि नहीं की। रेड के बीच में ही ATS इंस्पेक्टर भारत भूषण डॉक्टर के घर से बाहर निकले। मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि हम नहीं कुछ भी बता नहीं सकते।

              डॉ. आरिफ अंसारी के घर के पास रहने वाले सरफराज अहमद ने बताया कि पूरे मोहल्ले और समाज में कहीं भी पता कर लीजिए, उनका पूरा परिवार बहुत अच्छा है।

              डॉ. आरिफ अंसारी के घर के पास रहने वाले सरफराज अहमद ने बताया कि पूरे मोहल्ले और समाज में कहीं भी पता कर लीजिए, उनका पूरा परिवार बहुत अच्छा है।

              पड़ोसी बोले- डॉ. अंसारी बहुत ही सभ्य और नेक इंसान

              डॉ. आरिफ अंसारी के घर के पास रहने वाले सरफराज अहमद ने बताया- डॉ. अंसारी बहुत सभ्य और नेक इंसान हैं। समाज में उनका अच्छा नाम है। मैं अभी अपनी दुकान से आया, तब छापेमारी के बारे में पता चला। इतने अच्छे लोगों के साथ ऐसा क्या हो गया?

              उन्होंने कहा कि डॉ. अंसारी का लड़का बहुत ही नेक और सीधा है। लड़का NEET की तैयारी कर रहा है और बहुत ही प्रतिभाशाली है। वह बाहर जाने के बजाय यहीं रहकर पढ़ाई कर रहा है। पूरे मोहल्ले और समाज में आप कहीं भी पता कर सकते हैं, उनका पूरा परिवार बहुत अच्छा है।

              लखनऊ से पकड़े गए संदिग्धों से जुड़ रहे तार

              10 अप्रैल को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास से ATS ने 4 संदिग्ध पकड़े थे। जांच में इन चारों के संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समेत अन्य आतंकी संगठन से होने के संकेत मिले हैं।

              एजेंसियों को यह भी इनपुट मिला कि मुंबई, लखनऊ और वाराणसी में टेरर फंडिंग के जरिए नेटवर्क सक्रिय किया जा रहा था। इन्हीं इनपुट के आधार पर एटीएस ने वाराणसी में छापेमारी की है। फिलहाल एजेंसियां इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच, कॉल डिटेल, बैंक ट्रांजैक्शन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रही हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार-2026 के लिए राज्य सरकार की व्यापक तैयारी

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टरों को दिए विस्तृत...

                              Related Articles

                              Popular Categories