Sunday, February 15, 2026

              भूत बनकर राहगीरों को डराने का VIDEO… श्मशान घाट के पास आधी रात लोगों को डराते थे; पुलिस से बोले- प्रैंक वीडियो बनाता था

              BILASPUR: बिलासपुर में डरावना VIDEO बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले नाबालिग समेत तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। दरअसल, बदमाश लड़के राहगीरों को डराने के लिए डरावने वेश में श्मशान घाट के पास निकलते थे। और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी करते थे। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

              दरअसल, टीआई परिवेश तिवारी को शिकायत मिली थी कि, सिविल लाइन क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी स्थित श्मशान घाट और वेयर हाउस रोड में कुछ बदमाश लड़के भूत बनकर निकलते हैं। और लोगों को डराते हैं। शिकायतकर्ताओं ने उन्हें सोशल मीडिया में वायरल वीडियो भी दिखाया था। जिसके बाद पुलिस की टीम ने बदमाशों की तलाश करके एक नाबालिग समेत तिफरा के इंद्रपुरी निवासी तिलक यादव (20) दीपक यादव और अमृत यादव (20) को हिरासत में लिया है।

              भूतिया कपड़े पहनकर आधी रात निकलते थे।

              भूतिया कपड़े पहनकर आधी रात निकलते थे।

              लड़के बोले- प्रैंक वीडियो बनाने के लिए बने भूत
              बदमाश लड़कों ने पुलिस को बताया, उनका इरादा किसी आपराधिक घटना को अंजाम देना नहीं था। वो केवल प्रैंक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड करने के लिए भूत बनकर निकलते हैं। ऐसा करने में उन्हें मजा आता है और राहगीर उन्हें देखकर डर जाते हैं।

              लड़कों ने पुलिस की कार्रवाई के बाद माफी मांगी है।

              लड़कों ने पुलिस की कार्रवाई के बाद माफी मांगी है।

              पुलिस ने पेरेंट्स को बुलाकर दी समझाइश और मंगवाई माफी
              बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने कोई वैधानिक कार्रवाई नहीं की है। उनके पेरेंट्स को बुलाकर समझाइश दी गई है। इसके साथ ही लड़कों से ऐसा नहीं करने के लिए माफी भी मंगवाई गई है। पुलिस की कार्रवाई के बाद लड़कों ने अब इस तरह की हरकतें करने से इनकार किया है।


                              Hot this week

                              रायपुर: श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                              महाशिवरात्रि पर बाबा धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना,...

                              रायपुर: मुख्यमंत्री साय राजिम कुंभ (कल्प) के समापन समारोह में होंगे शामिल

                              महाशिवरात्रि के अवसर पर शाही स्नान और विशाल शोभायात्रा...

                              रायपुर: सड़कों और पुलों से बदल रही तस्वीर, दूरस्थ गांव मुख्य धारा से जुड़ रहे

                              बढ़ी विकास की रफ्तार, दूरवर्ती क्षेत्रों में पहुंच रही...

                              Related Articles

                              Popular Categories