स्कॉर्पियो से टीचर को कुचलने का VIDEO वायरल… नई बाइक लेकर घर वापस लौट रहा था; पेट्रोल डलवाने मुड़ा तो 60 मीटर तक गाड़ी ने घसीटा

            कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में टीचर की मौत हो गई है। वो नई बाइक लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में वह पेट्रोल डलवाने के लिए मुड़ रहा था, तभी स्कॉर्पियो ने उसे तो पहले टक्कर मार दी। फिर 60 मीटर तक उसे घसीटा भी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। हादसा पिपरिया थाना क्षेत्र में हुआ है।

            इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। लघान पंडरिया निवासी शिक्षक मनोज चन्द्रवंशी(37) रविवार सुबह नई बाइक लेने कवर्धा गया था। वहां उसने बाइक भी खरीद ली। इसके बाद वह वापस लौट रहा था।

            बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

            बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

            बताया गया कि मनोज अभी बिरकोना के पहले पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था। इसी दौरान वह बाइक मोड़कर पेट्रोल डलवाने केे लिए जा रहा था। इतने में यह हादसा हो गया है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार गाड़ी लेकर भाग निकला। वहीं आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। मगर तब तक शिक्षक की मौत हो चुकी थी।

            टीचर की मौके पर ही मौत हो गई है।

            टीचर की मौके पर ही मौत हो गई है।

            उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। परिजनों को भी सूचना दी गई थी। बताया गया है कि शिक्षक लघान पंडरिया में ही पदस्थ था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories