Friday, February 27, 2026

              तंबाकू नहीं दिया, पत्नी की पीट-पीटकर हत्या… शराब पीकर घर आया पति, फिर लाठी-डंडे से हमलाकर मार डाला; गिरफ्तार

              कबीरधाम: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। उसने अपनी पत्नी को इसलिए मार दिया, क्योंकि महिला ने उसे तंबाकू नहीं दिया था। जिसके चलते पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ। फिर आरोपी ने महिला की जान ले ली है। मामला तरेगांव थाना क्षेत्र का है।

              लब्दा गांव बुधराम बैगा(60) अपनी पत्नी बिराजोबाई(54) के साथ रहता था। उसके बच्चे उससे अलग होकर दूसरे घर में रहते हैं। बताया जा रहा है कि बुधराम शराब पीने का आदी था। इस वजह से उसका आए दिन अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ करता था। कई बार वो अपनी पत्नी को पीट भी चुका था। बुधराम घर का खर्चा चलाने के लिए खेती किसानी करता था।

              शराब पीकर घर आया था

              बताया गया कि शनिवार रात को भी बुधराम शराब पीकर घर आया था। घर आते ही उसने अपनी पत्नी से तंबाकू मांगा, पर बिराजोबाई ने तंबाकू देने से मना कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने लाठी-डंडे से महिला को पीटना शुरू कर दिया। आरोपी ने महिला को तब तक पीटा, जब तक उसकी मौत नहीं हुई।

              अगले दिन दामाद को बताया

              वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रात भर घर पर ही था। इसके बाद अगले दिन रविवार सुबह उसने अपने दामाद को इस बात की जानकारी दी। फिर दामाद कुछ और परिजनों के साथ घर पहुंचा। इसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

              आरोपी गिरफ्तार

              पुलिस ने आरोपी की तलाश की, इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी जंगल के रास्ते भाग रहा है। इस पर पुलिस ने उसका पीछा किया और दलदली के पास से उसे पकड़ लिया है। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा सोमवार को किया है।


                              Hot this week

                              KORBA : प्रगणक एवं पर्यवेक्षक की भूमिका, उत्तरदायित्व सहित प्रशिक्षण प्रबंधन की दी गई जानकारी

                              जनगणना 2027- राष्ट्रीय प्रशिक्षक ने चार्ज अधिकारियों को दिया...

                              Related Articles

                              Popular Categories