Weather Update : छत्तीसगढ़ में 2-3 डिग्री बढ़ेगा अधिकतम तापमान, 11 जिलों में टेंपरेचर 40 के पार, अगले 48 घंटे में बस्तर संभाग में लू का अलर्ट

              रायपुर: छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिन में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री रायगढ़ में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री नारायणपुर में रिकॉर्ड किया गया है।

              प्रदेश में अगले 48 घंटों में बस्तर संभाग के सभी जिलों में उष्ण रात्रि होने से सुकमा और बीजापुर में में लू चलेगी। वहीं, प्रदेश के के 11 जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर है।

              प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।

              प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।

              रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम

              रायपुर में बुधवार को दिन का तापमान 42.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मई शुरू होते ही रायपुर में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। मौसम भी पूरी तरह शुष्क हो गया है। वहीं, समुद्र से आने वाली नमी कम हो गई है। आज राजधानी में मौसम साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और रात का पारा 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

              बिलासपुर में बढ़ने लगा पारा

              बिलासपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। वहीं, रात का पारा 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा है।

              इस महीने में चलेगी हीट वेव

              प्रदेश में मई का महीना अच्छा खासा तपेगा। छत्तीसगढ़ और आसपास के सरहदी राज्यों में बादल हटने के साथ ही एक भी सिस्टम सक्रिय नहीं है। इस वजह से अभी बारिश के आसार नहीं है। राजधानी के साथ-साथ प्रदेश के दूसरे जिलों में भी दिन का तापमान सामान्य या उससे ज्यादा पहुंच गया है। मई में लू जैसी स्थिति रहेगी।

              शहरों का अधिकतम तापमान

              शहरअधिकतम तापमानसामान्य से अंतर
              रायपुर42.2 डिग्री0 डिग्री
              रायपुर (माना)42.1 डिग्री+1 डिग्री
              बिलासपुर41.6 डिग्री+1 डिग्री
              अंबिकापुर39.8 डिग्री0 डिग्री
              पेंड्रा40 डिग्री1 डिग्री
              जगदलपुर39.6 डिग्री1 डिग्री
              राजनांदगांव42 डिग्री0

                              Hot this week

                              रायपुर : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन

                              हरि ठाकुर स्मारक संस्थान के सहयोग से स्वर्गीय आशीष...

                              रायपुर : विद्यार्थियों और युवाओं ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुना

                              नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का...

                              रायपुर : ​विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त होना अनिवार्य

                              बिलासपुर में 'नशा मुक्त भारत' अभियान का आयोजनरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories