30 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर घायल… बिलासपुर के राशि पावर प्लांट में हुआ हादसा, मजदूर बोला- सुरक्षा का नहीं है कोई इंतजाम

              BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित राशि पावर प्लांट में काम करते समय 30 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मजदूर ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधन की ओर से फैक्ट्री में बिना सुरक्षा उपाय के काम कराया जा रहा है। जब से प्लांट शुरू हुआ है, तब से यहां कोई मरम्मत भी नहीं हुआ है, जिसके कारण लोहे के चादर में जंग लग गया है और जगह-जगह छेद हो गया है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

              जयरामनगर से लगे पाराघाट में राशि पावर प्लांट है। यहां जयरामनगर निवासी कमल कुमार महरा भी मजदूरी का काम करता है। दो दिन पहले वह प्लांट में 30 फीट ऊंचाई में चढ़कर काम कर रहा था। तभी जंग लगे लोहे का चादर टूट गया और वह नीचे गिर गया। इस हादसे में बुरी तरह से घायल कमल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

              राशि पावर प्लांट में हुआ हादसा।

              राशि पावर प्लांट में हुआ हादसा।

              घायल मजदूर बोला- सुरक्षा के साथ हो रहा खिलवाड़
              अस्पताल में भर्ती कमल कुमार ने बताया कि जिस जगह पर वह काम कर रहा था, वहां लोहे के चादर में जंग लगा था। उसके वजन से चादर टूट गया और वह नीचे गिर गया। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि फैक्ट्री शुरू होने के बाद से यहां किसी तरह का कोई मरम्मत नहीं कराया जा रहा है। जंग लगे चादर और पुराने उपकरणों के भरोसे मजदूर काम कर रहे हैं, जिससे और कई गंभीर हादसा होने की आशंका है।

              प्रबंधन ने पुलिस को नहीं दी सूचना
              इस हादसे की जानकारी मस्तूरी पुलिस को नहीं है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री प्रबंधन इस गंभीर हादसे को दबाने की कोशिश कर रहा है। यही वजह है कि हादसे की जानकारी प्रबंधन ने पुलिस को नहीं दी है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जानकारी मिलने के बाद अब मामले की जांच की जाएगी।

              पहले भी हो चुका है हादसा
              इससे पहले भी राशि पावर प्लांट में कई हादसे हो चुके हैं, जिसमें मजदूरों की मौत हो चुकी है और कई घायल हुए हैं। कमल कुमार ने बताया कि प्रबंधन को अपने काम कराने से मतलब है। उन्हें मजदूरों की जान माल की सुरक्षा का कोई ध्यान ही नहीं है।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ अधिवक्ता कल्याण निधि न्यास समिति की बैठक सम्पन्न

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ अधिवक्ता कल्याण निधि न्यास...

                              KORBA : कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

                              कोरबा (BCC NEWS 24): जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष...

                              Related Articles

                              Popular Categories