Saturday, February 14, 2026

              IPL मैच में सट्टा लगाते 3 आरोपी गिरफ्तार… बेखौफ होकर सार्वजनिक जगहों से खिला रहे थे सट्टा, तीन अलग-अलग थानों की पुलिस ने की कार्रवाई

              रायपुर: आईपीएल का सीजन चालू होते ही सट्टा बाजार भी गर्म हो जाता है। रायपुर के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सट्टा खिलाते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा है। ये आरोपी सार्वजनिक चौक चौराहों में बेखौफ तरीके से मोबाइल के सहारे आईपीएल मैच में सट्टा खिला रहे थे। पुलिस को सूचना मिलते ही इन आरोपियों को गंज,डीडी नगर और पुरानी बस्ती थाना की टीम ने गिरफ्तार किया है।

              पहले मामले में गंज थाना पुलिस को सूचना मिली की चूना भठ्ठी रेलवे अंडरब्रीज पास के पास एक व्यक्ति मोबाईल फोन के माध्यम से IPL क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टा खिला रहा है। अहमदाबाद के निवासी सौरभ पोद्दार को गिरफ्तार कर लिया। उसके मोबाइल फोन से सट्टा खिलाने से संबंधित सुबूत मिले। दूसरी घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है जिसमें महादेव घाट का रहने वाला एक आरोपी ब्रिजेश तिवारी को पुलिस ने पकड़ा है। ये आरोपी महादेवघाट स्थित सुलभ कॉम्पलेक्स के पास सट्टा खिला रहा था।

              तीसरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के लाखे नगर चौक के पास आरोपी पुष्पेन्द्र डडसेना को दी मोबाइल से सट्टा खिलाते पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने तीनो आरोपियों से एक आईफोन समेत 6 मोबाईल और नगद पैसे जब्त किए है। जिनकी कुल कीमत 1 लाख 10 हजार रुपये के आसपास है।


                              Hot this week

                              रायपुर: सरस्वती सायकल योजना: अब आसान हुई अदिति की शिक्षा की राह

                              पढ़ाई छोड़ने का इरादा हुआ खत्म, अब रोज़ समय...

                              BIG NEWS: बांग्लादेश में देशी बम बनाने के दौरान धमाका; 2 की मौत, 3 घायल

                              ढाका: बांग्लादेश के चापाइनवाबगंज जिले में शनिवार सुबह करीब...

                              Related Articles

                              Popular Categories