छत्तीसगढ़ में कोरोना से 3 की मौत, 397 नए केस… अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2667; पॉजिटिविटी दर 7.50 फीसदी

          RAIPUR: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 397 नए केस मिले हैं। जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 2667 हो गई है। जबकि दो दिन पहले ये संख्या 3025 थी। 3 मरीजों की मौत हुई है। इनमें 2 मरीज बालोद के थे और 1 कोंडागांव जिले से था। इन मरीजों को कोरोना के अलावा अन्य गंभीर बीमारी भी थी।

          प्रदेश में फिलहाल पॉजिटिविटी दर 7.50 फीसदी हो गई है। गुरुवार को सबसे ज्यादा केस बलौदाबाजार में मिले हैं। जबकि सबसे ज्यादा एक्टिव केस रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

          छत्तीसगढ़ में स्वास्थ विभाग द्वारा जारी किए गए जिलेवार आंकड़े।

          छत्तीसगढ़ में स्वास्थ विभाग द्वारा जारी किए गए जिलेवार आंकड़े।

          25 जिलों में मिले संक्रमित मरीज

          सबसे ज्यादा 66 मरीज बलौदा बाजार में मिले हैं। रायपुर में 37, बिलासपुर में 33, सरगुजा में 29, रायगढ़ में 25, राजनांदगांव में 23, दुर्ग में 21, कांकेर में 21, धमतरी में 20, कोरिया में 18, बेमेतरा में 15, बालोद में 15, सूरजपुर में 12, जशपुर में 10, महासमुंद में 8, बीजापुर में 8, दंतेवाड़ा में 8, बलरामपुर में 7, कबीरधाम में 5, गौरेला- पेंड्रा-मरवाही में 5, जांजगीर-चांपा में 4, कोरबा में 3, बस्तर में 2,गरियाबंद और नारायणपुर से 1-1 मरीज मिले हैं

          स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई टेस्टिंग

          समय रहते ज्यादा से ज्यादा संक्रमितों की पहचान हो सके इसलिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के निर्देश पर टेस्टिंग बढ़ाई गई है।



                    Hot this week

                    KORBA : दर्री जोन के 05 वार्डो को मिली 01 करोड़ 25 लाख रू. के नये विकास कार्यो की सौगात

                    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने...

                    Related Articles

                    Popular Categories