जांजगीर-चांपा: कार में मिले 1 करोड़ 80 लाख के गहने… भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस चला रही चेकिंग अभियान

            जांजगीर-चांपा: जिले में वाहन चेकिंग के दौरान 1 करोड़ 80 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने बरामद किए गए हैं। जब्त गहनों में 2.11 किलो सोना और 75.415 किलो चांदी के जेवर शामिल हैं। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

            ASP अनिल सोनी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग लगातार की जा रही है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस विभाग ने चेकिंग प्वाइंट बनाया है। चांपा थाना क्षेत्र के कोरबा रोड और हाथनेवार में NH- 49 पर भी चेक प्वाइंट लगाया गया है। सोमवार को यहां 2 गाड़ियों को रोककर उनकी तलाशी ली गई, जिनमें से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए।

            दोनों जगहों पर जब्त सोने-चांदी की कीमत 1 करोड़ 80 लाख 17 हजार 960 रुपए है। जब्त कार क्रमांक CG11AH9546 से बैग में रखा 509 ग्राम सोना और 32.643 किलोग्राम चांदी बरामद की गई है। कार ड्राइवर शंकर लाल सोनी (44) गहनों से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

            वहीं कार क्रमांक CG 11 AL 5338 में सौरभ कुमार (38) सवार था। कार को रोककर तलाशी लेने पर उसमें से 1.812 किलोग्राम सोना और 43.572 किलोग्राम चांदी मिली। आरोपी सौरभ गहनों से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने गहनों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 102 के तहत केस दर्ज किया गया है।


                          Hot this week

                          अमेरिका: चर्च में प्रेयर के दौरान पादरी पर क्रॉस गिरा, मौत

                          अमेरिका: दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में शनिवार की प्रेयर...

                          Related Articles

                          Popular Categories