CG: रायगढ़ एक्सिस बैंक डकैती कांड में 5 गिरफ्तार… ट्रक में कैश और गहने भरकर भाग रहे थे झारखंड; बलरामपुर में बॉर्डर पर पुलिस ने पकड़ा

        पकड़े गए आरोपियों के पास से बरामद हुए गहने और कैश। - Dainik Bhaskar

        पकड़े गए आरोपियों के पास से बरामद हुए गहने और कैश।

        अंबिकापुर/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित एक्सिस बैंक में मंगलवार सुबह हुई 5 करोड़ 62 लाख की डकैती मामले में बलरामपुर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पकड़ा है। आरोपियों के पास से ओडिशा नंबर की एक ट्रक और क्रेटा कार बरामद हुई है। इसी ट्रक में लूट के गहने और कैश बरामद हुआ है।

        बलरामपुर एसपी डा. लाल उमेद सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कैश बरामद होने की पुष्टि की है। बताया कि देर शाम जानकारी मिली कि रायगढ़ बैंक डकैती में इस्तेमाल क्रेटा कार बलरामपुर जिले में सीसीटीवी फुटेज में देखी गई है।

        पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इस कांड में बिहार का गैंग शामिल था। करीब 7 से 10 लोग थे, बाकी की तलाश जारी है।

        पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इस कांड में बिहार का गैंग शामिल था। करीब 7 से 10 लोग थे, बाकी की तलाश जारी है।

        मानुजगंज में छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर चेकपोस्ट पर देर रात पुलिस ने एक ट्रक की जांच की तो उसमें कैश और सोना बरामद हो गया। ट्रक के आगे चल रही क्रेटा कार को भी रुकवाया गया।

        छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा ट्रक।

        छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा ट्रक।

        आरोपियों के पास से बैंक डकैती में प्रयोग के किए गए पिस्टल और चाकू भी बरामद किया गया है। बलरामपुर एसपी डा. लाल उमेद सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अभी जब्त नगदी रकम एवं जेवरातों का मिलान किया जा रहा है। घटना में शामिल फरार आरोपियों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा जांच के बाद मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण विधेयक, 2026 पर जनता से मांगे गए सुझाव

                विधेयक के प्रारंभिक प्रारूप पर नागरिकों और संस्थाओं को...

                रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ की 25वीं वार्षिक आमसभा संपन्न

                किसानों के हित, पारदर्शिता एवं सहकारिता को मजबूत करने...

                रायपुर : बस्तर की माटी से निकली नई उम्मीद

                किसान की बेटी मनीषा बनेगी डॉक्टर, नीट में पाई...

                Related Articles

                Popular Categories