CG: छात्रावास के बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार… आलू-करेला की सब्जी खाने से 25 छात्र बीमार, 4 की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

              कोंडागांव: कोंडागांव के पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास के बच्चे मंगलवार को फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। आलू और करेला की सब्जी खाने से 25 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी और दस्त होने लगी। इनमें से 4 छात्रों की हालत गंभीर है। सभी को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां इलाज चल रहा है।

              जानकारी के मुताबिक, पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में कुल 147 बच्चे रहते हैं। 19 सितंबर की रात खाने में करेले और आलू की सब्जी बनी थी। जिसे चावल के साथ परोसा गया था। खाना खाने के बाद अचानक बच्चे बीमार हो गए। इसकी सूचना छात्रावास अधीक्षक को दी गई।

              21 बच्चे डिस्चार्ज, 4 भर्ती

              बताया जा रहा है कि बच्चों को उल्टी, दस्त, सिरदर्द, बुखार समेत अन्य परेशानियों की शिकायत थी। जिस पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों ने 21 बच्चों को दवा देकर डिस्चार्ज कर दिया है। 4 गंभीर रूप से बीमार बच्चे अस्पताल में ही भर्ती हैं। जिनका इलाज चल रहा है। हालांकि धीरे-धीरे उनके स्वास्थ्य में भी सुधार हो रहा है। छात्रों के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है।


                              Hot this week

                              KORBA : डिजिटल जनगणना-2027 : प्रगणक जनगणना कार्य हेतु पूर्ण प्रशिक्षित हो चुके, इसका व्यवहारिक परीक्षण किया आयुक्त ने

                              स्वामी आत्मानंद शा.उ.मा.वि. एन.सी.डी.सी. स्कूल प्रशिक्षण केन्द्र पर आयुक्त...

                              रायपुर : चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

                              लोक कलाकारों को मिल रही नई पहचान, परंपराओं के...

                              रायपुर : बिना पंजीकरण प्रचार पर सीजीरेरा की सख्त कार्रवाई

                              “डेला रेसकोर्स एंड इंटरनेशनल पोलो क्लब” प्रोजेक्ट पर क्रय-विक्रय...

                              Related Articles

                              Popular Categories