CG: डबरी में डूबकर 8 साल की बच्ची की मौत… खेलते वक्त पैर फिसलने से हुआ हादसा, शव बरामद

              जशपुर: जिले के भितघरा गांव में 8 साल की बच्ची की मौत डबरी (छोटा तालाब) में डूबकर हो गई है। खेलते वक्त बच्ची का पैर फिसला और वो डबरी के गहरे पानी में चली गई। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, शनिवार को बच्ची रेशमी कोरवा अपने परिजनों के साथ बकरी चराने के लिए जंगल में गई हुई थी। परिजन उससे थोड़ी दूर पर बकरी चरा रहे थे, वहीं बच्ची डबरी किनारे खेल रही थी। खेलते-खेलते उसका पैर फिसल गया और वो डबरी में गिर गई। बच्ची को डबरी में गिरता देख परिजन और आसपास मौजूद लोग तुरंत वहां दौड़ते हुए आए, लेकिन बच्ची दिखाई नहीं दे रही थी।

              बगीचा थाना पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

              बगीचा थाना पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

              अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने बच्ची को मृत किया घोषित

              तत्काल परिजन डबरी में उतरे, आधे घंटे तक ढूंढने के बाद उन्हें बच्ची मिली। परिजन तुरंत बच्ची को लेकर निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना शनिवार शाम लगभग 5 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि रविवार को पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहा गरीब परिवारों के अपने घर का सपना

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जरूरतमंदों को...

                              रायपुर : नियमित यूडीआईडी शिविर से दिव्यांगजनों को मिल रही

                              पहचान और अधिकारों तक आसान पहुंचरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                              Related Articles

                              Popular Categories