CG: गाज गिरने से 3 महिलाओं की मौत… पेड़ के नीचे खाना खाते वक्त हुआ हादसा, विधायक कुंवर ने अधिकारियों को दिए मुआवजे के लिए निर्देश

              बालोद: जिले के ग्राम किसना में बुधवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। तीनों महिलाएं किसना गांव में खेत में निदाई करने गई थी। पूरा मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है।

              ग्रामीणों ने बताया कि तीनों महिलाएं दल्लू निषाद के खेत में काम के बाद खाना खाने के लिए पेड़ के पास बैठी थी, तभी बारिश के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में चमेली निषाद, कामीन निषाद और बिसंतीन साहू आ गई।

              डॉक्टर्स ने तीनों को मृत घोषित किया

              तीनों महिलाओं को आनन-फानन में देवरी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों महिलाओं के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

              संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद देवरी अस्पताल पहुंचकर मृत परिवार के परिजनों से मिले।

              संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद देवरी अस्पताल पहुंचकर मृत परिवार के परिजनों से मिले।

              संसदीय सचिव मौके पर पहुंचे

              संसदीय सचिव गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद देवरी अस्पताल पहुंचकर मृत परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बहुत ही दुखद घटना है और मैं उचित मुआवजा दिलाने पीड़ित परिवार को प्रयास करूंगा। शासन और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : 41 वें चक्रधर समारोह-2026 का होगा भव्य आयोजन

                              14 से 23 सितंबर तक रायगढ़ के रामलीला मैदान...

                              बिलासपुर : सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन

                              बिलासपुर (BCC NEWS 24): सखी महिला समूह, एस.ई.सी.एल, नर्मदा...

                              रायपुर : एडीबी के सहयोग से ‘अंजोर लाइट’ तकनीकी सहायता परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी

                              छत्तीसगढ़ अंजोर विजन-2047 के प्रभावी क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग और मूल्यांकन...

                              रायपुर : खाद्य मंत्री बघेल ने ग्रेन एटीम का ऑनलाइन शुभारंभ किया

                              राज्य के तीन स्थानों में होगा शुरू रायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories