CG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ भाजपा के 50 से अधिक नामों पर मुहर… ननकी राम कंवर लड़ेंगे चुनाव.. लोरमी से अरुण साव, राजनांदगांव से रमन सिंह; धरसीवां से अनुज शर्मा का नाम लगभग तय; रायपुर पश्चिम में फंसा पेंच

            रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची तय कर ली है। इसमें कई तरह के प्रयोग भी किए गए हैं। नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है। अभी करीब 50 नामों पर मुहर लग चुकी है। इसमें ​​​​​राजनांदगांव से डा. रमन सिंह, लोरमी से अरुण साव, धरसीवां से अनुज शर्मा और बसना से संपत अग्रवाल का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

            रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नई दिल्ली में हुई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह शामिल थे। बैठक में छत्तीसगढ़ से अरुण साव डॉक्टर रमन सिंह नारायण चंदेल जैसे नेता शरीक हुए ।

            दिल्ली में हुई बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई गई है।

            दिल्ली में हुई बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई गई है।

            केंद्रीय नेतृत्व को तस्वीर के साथ दिखाया बायोडाटा

            सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जब नाम तय किए जा रहे थे तो केंद्रीय नेताओं को प्रत्याशियों की तस्वीर दिखाई गई। उनका पूरा बायोडाटा दिखाया गया। उनकी छवि के बारे में जानकारी दी गई। समाज में उनका कितना असर है, इसके इस बारे में भी बताया गया। क्यों वह जीतने वाले कैंडिडेट साबित हो सकते हैं, इसके हर पहलू को राष्ट्रीय नेताओं को समझाया गया।

            इन सीटों पर उम्मीदवार लगभग तय

            विधानसभा सीटसंभावित प्रत्याशी2018 में इन्हें मिला थाकिसकी जीत हुई थी (कुल वोट मिले)
            नारायणपुरकेदार कश्यपकेदार कश्यपचंदन कश्यप (कांग्रेस) 58652 वोट
            जांजगीरनारायण चंदेलनारायण चंदेलरेखचंद जैन (कांग्रेस) 76556 वोट
            बिल्हाधरमलाल कौशिकधरमलाल कौशिकधरमलाल कौशिक (भाजपा) 84431 वोट
            बिलासपुरअमर अग्रवालअमर अग्रवालशैलेष पांडेय (कांग्रेस) 67896 वोट
            मस्तूरीकृष्णमूर्ति बांधीकृष्णमूर्ति बांधीकृष्णमूर्ति बांधी (भाजपा) 67950 वोट
            तखतपुरधर्मजीत सिंहहर्षिता पांडेयरश्मि आशीष सिंह (कांग्रेस) 52616 वोट
            धरसींवाअनुज शर्मादेवीजी भाई पटेलअनीता योगेंद्र शर्मा (कांग्रेस) 58652 वोट
            बसनासंपत अग्रवालडीसी पटेलदेवेंद्र बहादुर सिंह (कांग्रेस) 67535 वोट
            राजनांदगांवडॉ. रमन सिंहडॉ रमन सिंहडॉ. रमन सिंह (भाजपा) 80589 वोट
            कुरूदअजय चंद्राकरअजय चंद्राकरअजय चंद्राकर (भाजपा) 72922 वोट
            रायपुर दक्षिणबृजमोहन अग्रवालबृजमोहन अग्रवालबृजमोहन अग्रवाल (भाजपा) 77589 वोट
            आरंगखुशवंत साहेबसंजय थेथेडॉ. शिव कुमार डहरिया (कांग्रेस) 69900 वोट
            रायपुर पश्चिमराजेश मूणत/आशु चंद्रवंशीराजेश मूणतविकास उपाध्याय (कांग्रेस) 76359 वोट
            रायपुर ग्रामीणमोतीलाल साहूनंद कुमार नंदे साहूसत्य नारायण शर्मा (कांग्रेस) 78468 वोट
            भिलाई नगरप्रेम प्रकाश पांडेयप्रेम प्रकाश पांडेयदेवेंद्र यादव (कांग्रेस) 51044 वोट
            लोरमीअरुण सावतोखन साहूधर्मजीत सिंह (जेसीसीजे) 67742 वोट

            ननकी राम कंवर लड़ेंगे चुनाव

            छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री नाना की राम कंवर को चुनाव लड़ाया जाएगा। बाकायदा उनके नाम को दिल्ली में हुई बैठक में तय कर लिया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बैठक में मौजूद थे। उन्होंने ननकी राम के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। ननकी राम कंवर को रामपुर की सीट से चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।

            सिंहदेव के खिलाफ कौन उतरेगा तय नहीं

            भाजपा के नेताओं की इस बड़ी बैठक के बावजूद यह तय नहीं हो पाया कि छत्तीसगढ़ के दिग्गज कांग्रेसी नेता के खिलाफ किसे उतारा जाए। उपमुख्यमंत्री TS सिंहदेव के खिलाफ भाजपा से अनुराग चुनाव लड़ चुके हैं , मगर इस बार की बैठक में यहां प्रत्याशी बदलने की चर्चा रही।

            अंबिकापुर सीट से भाजपा किसे टिकट देगी यह तय नहीं हो पाया। हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि जल्द ही नाम तय कर लिया जाएगा। भाजपा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन के चुनावी मैदान में दुर्ग से सांसद विजय बघेल को टिकट दे चुकी है।

            हार से सबक लेकर प्रयोग

            2018 तक 15 सालों तक सत्ता में रही भारतीय जनता पार्टी 15 सीटों पर सिमट गई । इसे लेकर एक बड़ी रणनीति भाजपा ने तैयार की है ताकि दोबारा सत्ता हासिल हो सके। पिछली गलतियों से सबक लेकर भारतीय जनता पार्टी ने नई लिस्ट तैयार की है मंशा यही है कि छत्तीसगढ़ में कमल खिल सके।

            बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। देर रात तक चली इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ उम्मीदवारों के नाम तय किए गए।

            बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। देर रात तक चली इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ उम्मीदवारों के नाम तय किए गए।

            यह हुआ बैठक में

            रात 10:30 बजे के आसपास छत्तीसगढ़ के नेताओं को बैठक में बुलाया गया था । प्रधानमंत्री खुद इस बैठक में मौजूद थे। बैठक कक्ष में की स्क्रीन लगाई गई थी। छत्तीसगढ़ की विधानसभा सीटों को स्क्रीन पर दिखाया गया, जिस सीट पर जिस प्रत्याशी को उतारना है उसके नाम दिखाए गए उसके बैकग्राउंड के बारे में जानकारी राष्ट्रीय नेताओं को दी गई। राष्ट्रीय नेताओं ने भी अपने कुछ इनपुट दिए और उसके साथ सूची फाइनल की गई ।

            रात में हुई इस बैठक से पहले दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा । पहले सभी नेता दिल्ली में ही मनसुख मांडवीया के घर पर पहुंचे थे। यहां छत्तीसगढ़ की सीटों को लेकर चर्चा की गई इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर भी एक बैठक हुई जिसमें अमित शाह के मौजूद होने की खबर है । इन तैयारी और होमवर्क के बाद रात में फाइनल बैठक में छत्तीसगढ़ के नेता पहुंचे।


                          Hot this week

                          कोरबा: BALCO में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग

                          बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटड...

                          कोरबा: जिला पशु चिकित्सालय कोरबा में मिलेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं

                          एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र ने सीएसआर मद से 49.35 लाख...

                          Related Articles

                          Popular Categories