CG: शिवलिंग पर लिपटा बेबी कोबरा… स्नेक मेन ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा, दुर्लभ नजारा देखने पहुंचे लोग; वीडियो हो रहा वायरल

            गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: पेण्ड्रा के बांधा तालाब रोड पर स्थित भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर बेबी कोबरा लिपटा दिखा। शिवलिंग पर लिपटे हुए बेबी कोबरा का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। स्थानीय स्नेक मेन द्वारिका मौके पर पहुंचकर शिवलिंग पर बैठे बेबी कोबरा का वीडियो बनाया और सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।​​​​​​​

            भगवान भोलेनाथ का यह शिवलिंग बांधा तालाब के मेढ़ पर स्थित हैं। पेण्ड्रा के बांधा तालाब के मेढ़ पर स्थित भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर एक बेबी कोबरा के लिपटे होने की जानकारी स्थानीय स्नेक मेन द्वारिका कोल को मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंच उन्होंने इस दुर्लभ नजारे का अपने कैमरे में कैद कर लिया। यह दुर्लभ नजारा देखने काफी संख्या में वहां पर आसपास के लोग भी पहुंचे।

            शिवलिंग पर लिपटे बेबी कोबरा को देखने आस-पास के स्थानीय लोग पहुंचे।

            शिवलिंग पर लिपटे बेबी कोबरा को देखने आस-पास के स्थानीय लोग पहुंचे।

            स्नेक मेन द्वारिका कोल ने बताया कि उन्हें किसी ने जानकारी दी थी कि पेण्ड्रा के बांधा तालाब के मेढ़ पर स्थित भगवान शंकर के शिवलिंग पर एक फन वाला सांप लिपटा हुआ है। जिसके बाद द्वारिका मौके पर पहुंचे तो जो सांप था वह बेबी कोबरा था और कहीं से आकर शिवलिंग पर लिपट गया था। बेबी कोबरा काफी समय तक शिवलिंग से लिपटा रहा।

            इसके बाद द्वारिका कोल ने उस बेबी कोबरा को वहां से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। स्नेक मेन द्वारिका कोल ने बताया कि उन्हें गुरूवार शाम इसकी जानकारी लगी थी।


                          Hot this week

                          रायपुर : वृद्धजनों के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’

                          प्रधानमंत्री मोदी के संदेश में नारी शक्ति, जैविक खेती...

                          रायपुर : केबिनेट बैठक 27 अक्टूबर को

                          रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की...

                          Related Articles

                          Popular Categories