CG: निजी होटल के कमरे में मिली विदेशी इंजीनियर की लाश… काम के सिलसिले में आया था नगरनार स्टील प्लांट, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

              JAGDALPUR: जगदलपुर के निजी होटल में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई है। मृतक का नाम मोरे फ्रांसिस्को बताया जा रहा है, जो इटली का रहने वाला था। मोरे फ्रांसिस्को पेशे से इंजीनियर था, जो बस्तर के नगरनार स्टील प्लांट में काम के सिलसिले में आया था। 17 अक्टूबर से धरमपुरा के एक निजी होटल में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है। मामला बोधघट थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, विदेशी इंजीनियर धरमपुरा के एक निजी होटल में रूम नंबर 305 में रह रहा था। एक दिन पहले शाम के बाद से वह रूम से बाहर नहीं निकला, जिसके बाद से होटेल के कर्मचारियों को कुछ संदेह हुआ।

              17 अक्टूबर से होटल में रह रहा था इंजीनियर।

              17 अक्टूबर से होटल में रह रहा था इंजीनियर।

              बेड पर पड़ी थी इंजीनियर की लाश

              उन्होंने अगले दिन रूम को किसी तरह से खोला तो देखा बेड पर इंजीनियर की लाश पड़ी थी, जिसके बाद इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। मौके पर CSP विकास कुमार समेत बोधघाट और सिटी कोतवाली के जवान पहुंचे। पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही किसी तरह से मृतक के विदेश में रह रहे परिजनों और नगरनार प्लांट के अधिकारों से संपर्क किया गया।

              अस्पताल के मर्च्युरी में रखा हुआ है शव

              फिलहाल बताया जा रहा है कि, मृतक का शव अस्पताल के मर्च्युरी में रखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। CSP विकास कुमार ने बताया कि, फिलहाल मामले की जांच चल रही है। मृतक की उम्र महज 40 से 50 साल है। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना है।


                              Hot this week

                              रायपुर : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिलाई जनगणना शपथ

                              नागरिकों से सक्रिय भागीदारी का आह्वानस्वगणना 30 अप्रैल तक...

                              रायपुर : कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में डीएमएफ शासी परिषद की बैठक

                              विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षास्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पेयजल...

                              Related Articles

                              Popular Categories