कोरबा: जिले में दूसरे चरण में वोटिंग कल… पोलिंग पार्टियां पहुंचीं केंद्रों पर, 8 हजार से अधिक कर्मचारी कराएंगे मतदान

              कोरबा: जिले में दूसरे चरण में 17 नवंबर को वोटिंग होनी है। यहां सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। जिले के सभी 1,081 मतदान केन्द्रों के लिए गुरुवार को मतदान दल आईटी कॉलेज से मतदान सामग्री के साथ रवाना हुए। शाम तक पोलिंग पार्टी अपने निर्धारित मतदान केंद्रों तक पहुंच गई है।

              कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार के निर्देशन और अन्य रिटर्निंग अधिकारियों की मौजूदगी में सेक्टर अधिकारियों के साथ मतदान दल जिसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक एक, दो एवं तीन मतदान के लिए जरूरी सामग्रियों के साथ मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन में सभी मतदान केन्द्रों के लिए सुरक्षा बल भी रवाना हुए।

              जिले के सभी 1,081 मतदान केन्द्रों के लिए गुरुवार को मतदान दल आईटी कॉलेज से मतदान सामग्री के साथ रवाना हुए।

              जिले के सभी 1,081 मतदान केन्द्रों के लिए गुरुवार को मतदान दल आईटी कॉलेज से मतदान सामग्री के साथ रवाना हुए।

              दूरस्थ मतदान केन्द्रों के मतदान दलों को पहले रवाना किया गया। जिले में सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान कर्मी पहुंच चुके हैं। सभी मतदान केन्द्रों में एक पीठासीन अधिकारी, मतदान दल अधिकारी-1, मतदान दल अधिकारी-2, मतदान दल अधिकारी-3 और पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों में अतिरिक्त बल लगाया गया है। इसके अलावा 115 सेक्टर अधिकारी, 52 माइक्रो ऑब्जर्वर की ड्यूटी लगी है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories