CG: संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव… शरीर पर चोटों के निशान; पति को छोड़ दोस्त के साथ लिव-इन में रह रही थी

              सूरजपुर: जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालत में एक महिला का शव मिला है। महिला के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। चोटों की गंभीरता देखकर लग रहा है कि मामला हत्या का है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति को छोड़कर अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

              जानकारी के मुताबिक चोपड़ा पारा स्थित नगर पंचायत के अनुपयोगी सामुदायिक भवन में बसंती उर्फ फुलेश्वरी बाई (33 वर्ष) पिछले करीब 8 महीने से रह रही थी। शुक्रवार दोपहर को फुलेश्वरी का शव मिला है। सूचना मिलने पर विश्रामपुर थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

              प्रतीकात्मक फोटो।

              पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चलेगी वजह

              शुरुआती जांच में महिला की दाईं आंख के नीचे और गले में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव का शनिवार को पोस्टमॉर्टम करवाया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की असल वहज सामने आ पाएगी। फिलहाल, पुलिस को हत्या की आशंका है।

              पति को छोड़कर दोस्त के साथ लिव इन में थी महिला

              पुलिस की जांच में पता चला कि फुलेश्वरी शादीशुदा थी और बसदेई की रहने वाली थी। वो अपने पति को छोड़कर अभी सुनील बड़ा नाम के शख्स के साथ रह रही थी। फिलहाल पुलिस ने सुनील बड़ा को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। सुनील ने फुलेश्वरी की मौत गिरने से होना बताया है।

              मृतका ने बेच दी थी अपनी पैतृक संपत्ति

              मृतका फुलेश्वरी के दस्तावेज में अलग-अलग पते दर्ज हैं। उसने फरवरी में अपनी पैतृक संपत्ति बेची थी। संपत्ति के रिकॉर्ड में फुलेश्वरी पिता चितु निवासी बसदेई दर्ज है, जबकि उसके आधार कार्ड में करौंदामुड़ा बड़सरा निवासी लिखा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : नैनो उर्वरक के प्रयोग से युवा किसान पुनम की खेती बनी लाभकारी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): ग्राम दावड़ीबेड़ा (चिखलपुटी) के युवा...

                              रायपुर : पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती से भेंट कर वनमंत्री केदार कश्यप ने किया सम्मानित

                              जनजातीय संस्कृति संरक्षण और महिला सशक्तिकरण में योगदान को...

                              KORBA : बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक

                              बालकोनगर (BCC NEWS 24): भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको)...

                              KORBA : बालको के पाड़ीमार वार्ड में 25 लाख रू. से सड़क डामरीकरण कार्य प्रारंभ

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने...

                              Related Articles

                              Popular Categories