CG: 2 साल की बच्ची निगल गई 3 सुई… डॉक्टरों ने टीम ने एंडोस्कोपी प्रोसीजर कर पेट की आहार नली से निकाला बाहर

        रायगढ़: जिले में सोमवार को 2 साल की बच्ची ने सुई धागे वाली तीन सुइयां निगल ली थी। जिसके बाद उसके माता-पिता उसे शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां एक्स-रे के बाद डॉ मनोज गोयल और उनकी पांच सदस्यीय टीम ने 20 नवंबर को बच्ची की एंडोस्कोपी प्रोसीजर कर तीनों सुइयों को सफलतापूर्वक बाहर निकाला।

        बताया जा रहा है कि रायगढ़ निवासी पूनम मेहता घर में खेलते-खेलते पेपर में रखे 3 सुई निगल गई थी। उसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

        एंडोस्कोपी प्रोसीजर कर सुई बाहर निकाला गया।

        एंडोस्कोपी प्रोसीजर कर सुई बाहर निकाला गया।

        इस केस में भी बच्ची का एक्स-रे कर कन्फर्म किया गया कि वाकई उसने तीन सुइयां निगल ली है। तीनों सुई की पोजिशन को पेट में देखा गया था। एंडोस्कोपी सीजर करने में लगभग आधा घंटे का समय लगा। बच्ची को दो दिन हॉस्पिटल में ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद स्वस्थ होने पर गुरुवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

        एंडोस्कोपी एक एडवांस पद्धति है। जिससे बिना किसी चीर फाड़ के फॉरेन बॉडी को पेट की आहार नली से निकाला जा सकता है। डॉ मनोज गोयल ने पहले भी ऐसे अन्य जटिल केसेज किए है और कई लोगों की जान बचाई है।



                Hot this week

                रायपुर : स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल

                शहरी स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के कार्यों में आएगी...

                Related Articles

                Popular Categories