CG: थाने में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली… गंभीर हालत में रायपुर रेफर, SP बोले- बीमारी से परेशान था जवान

              सुकमा जिले में एक आरक्षक ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है। - Dainik Bhaskar

              सुकमा जिले में एक आरक्षक ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है।

              SUKMA: छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने सोमवार देर शाम अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी का प्रयास किया। उसे साथी जवानों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से रायपुर रेफर किया गया है, जहां जवान का इलाज जारी है। मामला छिंदगढ़ थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, कांजीपानी गांव निवासी कॉन्स्टेबल नरेंद्र नेगी छिंदगढ़ थाने में ही पदस्थ है। सोमवार को भी उसकी ड्यूटी थाने में थी। इसी दौरान शाम करीब 6.45 बजे थाना परिसर में उसने अपने बाएं सीने पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान दौड़कर मौके पर पहुंचे ताे नरेंद्र खून से लथपथ पड़ा हुआ था।

              सुकमा जिले में एक आरक्षक ने अपने ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है।

              सुकमा जिले में एक आरक्षक ने अपने ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है।

              गोली लगने से खून ज्यादा बह गया

              इस पर साथी जवानों ने अफसरों को सूचना दी और नरेंद्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उपचार के दौरान उसकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने सुबह रायपुर रेफर कर दिया था। जवान को हेलीकॉप्टर से श्री नारायणा हॉस्पिटल लाया गया था। गोली लगने से उसका काफी खून बह गया है, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

              सुकमा में थाने में आरक्षक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की है।

              सुकमा में थाने में आरक्षक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की है।

              एसपी बोले- पुरानी बीमारी से परेशान था जवान

              सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि आरक्षक नरेंद्र नेगी के सिर पर पुरानी चोट है। इसके चलते वह लंबे समय से परेशान रहता। लगातार वह अपनी बीमारी का इलाज करवा रहा था। हालांकि कोई सुधार न होने से वो परेशान था। संभवत: इसी के चलते उसने खुद को गोली मारी है। फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : बलरामपुर में 10 हजार टन से अधिक खाद उपलब्ध

                              रायपुर (BCC NEWS 24): खरीफ सीजन की दस्तक के...

                              KORBA : प्री.बी.एड./बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेष परीक्षा कल

                              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, रायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories