CG: 11वीं की छात्रा को उठा ले गए बदमाश, मचा हडकंप… सहेली संग पैदल स्कूल जा रही थी, कार सवार युवकों ने किया किडनैप; नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश जारी

            जशपुर: जिले में स्कूल जा रही 11वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण हो गया। छात्रा सहेली के साथ पैदल स्कूल जा रही थी। तभी सफेद कार से आए युवकों ने रास्ता रोका फिर उसे जबरदस्ती कार पर बैठाकर साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर से बाहर जाने वाले रास्तों पर नाकेबंदी कर दी है। मामला सिटी कोतवाली अंतर्गत लोदाम चौकी क्षेत्र का है। छात्रा शासकीय स्कूल में पढ़ती है।

            पुलिस रास्ते से आने-जाने वाले सभी वाहनों की तलाशी भी ले रही है।

            पुलिस रास्ते से आने-जाने वाले सभी वाहनों की तलाशी भी ले रही है।

            सिटी कोतवाली में मामला दर्ज, छात्रा की तलाश जारी

            छात्रा द्वारा शोर मचाने पर वहां ग्रामीण दौड़कर आए, लेकिन आरोपी लड़की को अपने साथ लेकर फरार हो गए। सहेली ने छात्रा के अपहरण की बात उसके माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को बताई। जिसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और वहां मामले की शिकायत दर्ज कराई। छात्रा के अपहरण का पता चलते ही पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई और शहर से बाहर जाने वाले रास्तों पर नाकेबंदी कर दी।

            छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा के सभी थाना, चौकियों को सूचना देकर नाकेबंदी की गई है।

            छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा के सभी थाना, चौकियों को सूचना देकर नाकेबंदी की गई है।

            आरोपियों की तलाश जारी

            अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद और स्कूल के टीचर्स सहित अन्य लोगों से पूछताछ की है। इसके अलावा छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा के सभी थाना, चौकियों को सूचना देकर नाकेबंदी की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार में कितने आरोपी थे, इस बात का पता नहीं चल सका है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories