जांजगीर-चांपा: फसल काटने के विवाद में हत्या की कोशिश… धारदार हथियार से पिता और 3 बेटों ने मिलकर ग्रामीण पर किया हमला, चारों आरोपी गिरफ्तार

            जांजगीर-चांपा: जिले के पुटपुरा गांव में हत्या की नीयत से जानलेवा हमला करने वाले 3 बेटों और उसके पिता समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। खेत में लगी फसल को काटने के दौरान चारों आरोपियों का विवाद गांव के ही शिव किशोर प्रधान से हुआ था। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

            जानकारी के मुताबिक, पुटपुरा गांव में रहने वाले शिव किशोर प्रधान ने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने खेत में लगी धान की फसल को काटने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वहां गांव का रहने वाला लंबोदर सूर्यवंशी अपने 3 बेटों के साथ पहुंचा और उससे विवाद करने लगा।

            जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार।

            जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार।

            फसल की कटाई को लेकर मारपीट

            लंबोदर और उसके बेटे कहने लगे कि ये खेत हमारा है, इसलिए तुम फसल को नहीं काट सकते। ये कहकर चारों गालीगलौज करने लगे। इसके बाद चारों ने शिव किशोर से मारपीट की और उस पर तलवार, चाकू, रॉड और हंसिया से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे मारकर जमीन में दफन करने की भी धमकी दी। हमले में घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

            आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

            पीड़ित ने सिटी कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 307, 34 और आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में इस्तेमाल हंसिया, चाकू, तलवार और रॉड को बरामद कर लिया गया है।


                          Hot this week

                          कोरबा: बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव

                          बालकोनगर (BCC NEWS 24): विजयादशमी के पावन अवसर पर...

                          Related Articles

                          Popular Categories