CG: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार… स्कूल से घर लौट रही छात्रा को ले गया किडनैप कर, दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम; आरोपी गिरफ्तार

            दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

            Jashpur: जशपुर के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में स्कूल से अपने घर लौट रही 8वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा का किडनैप कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीड़िता को आरोपी के घर से बरामद किया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

            दरअसल, पत्थलगांव थाना क्षेत्र में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग स्कूली छात्रा का पूर्व परिचित युवक ने किडनैप कर लिया था। युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के पिता और आरोपी एक साथ मनियारी दुकान लगाया करते थे जिसके कारण आरोपी का पीड़िता के घर आना-जाना होता था।

            पहले से आरोपी को जानती थी छात्रा

            बताया जा रहा है कि मंगलवार 28 नवंबर की शाम को स्कूल से छुट्टी होने के बाद नाबालिग अपने घर जा रही थी। इसी दौरान छात्रा की मुलाकात आरोपी से हुई। चूंकि पीड़िता आरोपी को पहले से जानती थी इसलिए आरोपी की बातों में आकर उसके साथ चली गयी। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

            पत्थलगांव एसडीओपी हरीश पाटिल ने बताया कि स्कूल का समय बीतने के बाद घर नहीं आने पर छात्रा के परिजनों ने शाम को पत्थलगांव थाने जाकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस छात्रा की खोज में जुटी थी। वहीं छात्रा को आरोपी युवक के घर से बरामद किया गया।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories