CG: तेंदुए के हमले में 12 वर्षीय बच्चा जख्मी… घर के बाहर खेल रहा था, हाथ-गले और शरीर के अन्य हिस्सों में आई चोट

        घायल बच्चे का उपचार करते चिकित्सक।

        सूरजपुर: जिले के ओड़गी विकासखंड के ग्राम पंचायत बेदमी में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे घर के बाहर खेल रहे सौरभ गुर्जर (12 वर्षीय) पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए को देखकर बच्चे ने शोर मचाया तो लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों का शोर सुनकर तेंदुआ भाग गया।

        इस हमले में बच्चे के गले, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। उसे ओड़गी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। वन विभाग की तरफ से बच्चे इलाज में आर्थिक मदद की जा रही है।

        ओड़गी अस्पताल में घायल बच्चे का इलाज चल रहा है।

        ओड़गी अस्पताल में घायल बच्चे का इलाज चल रहा है।

        शरीर के कई जगहों पर नाखून के निशान

        तेंदुए के हमले से बच्चे के गले, हाथ और अन्य हिस्सों में नाखून लगने से बच्चे को चोटें आई हैं। जानवर को देखकर बच्चे ने भागने की कोशिश की थी। जानवर के पैरों के निशान देखकर ग्रामीणों ने इसे तेंदुआ होना ही बताया है। पहले ही क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी के निशान मिले थे।

        तस्दीक के लिए भेजा गया है वन अमला

        ओड़गी रेंजर नरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि बच्चे पर किस जानवर ने हमला किया है, इसकी तस्दीक के लिए वन अमले को मौके पर भेजा गया है। गांव वालों ने पैरों के निशान के फोटो भेजे हैं। क्षेत्र में तेंदुआ, हाइना सहित अन्य जानवरों की मौजूदगी है। तेंदुआ सामान्य तौर पर आबादी वाले क्षेत्र में नहीं आता है।

        इसलिए अन्य जानवर द्वारा हमले की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। हमला हुआ है, इसलिए इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।



                Hot this week

                रायपुर : मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 30 सितंबर 2026

                रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                रायपुर : कभी घर तक सीमित रहने वाली बसंती कश्यप अब बनीं लखपति दीदी

                रायपुर (BCC NEWS 24): बस्तर जिले के विकासखण्ड बस्तर...

                Related Articles

                Popular Categories