मर्डर का आरोपी 8 दिन बाद गिरफ्तार… पति ने गला दबा कर की थी पत्नी की हत्या, 8 महीने पहले हुई थी शादी

          Gariaband: गरियाबंद के राजिम क्षेत्र में नवविवाहिता के मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 304बी के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पूरा मामला पाण्डुका थाना क्षेत्र का है।

          जानकारी के अनुसार ग्राम मोहंदी की रहने वाली रीना सिन्हा की शादी अतरमरा के रहने वाले आदित्य सिन्हा के साथ 8 महीने पहले 9 मार्च 2023 को सामाजिक रीति रिवाज से हुई थी। 24 नवंबर 2023 को रीना संदिग्ध परिस्थिति में मृत अवस्था में पाई गई थी। मृतका के पास एक सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें ‘‘आदित्य जी मैं अपने मर्जी इच्छा से अपना गला दबा रहा हूं’’, की बात लिखी हुई थी।

          रीना की शादी आदित्य 8 महीने पहले हुई थी।

          रीना की शादी आदित्य 8 महीने पहले हुई थी।

          मायके वालों ने पति पर लगाया था आरोप

          मृतका रीना सिन्हा की मौत पर मायके वालों ने संदेह जताते हुए पति आदित्य पर हत्या करने का आरोप लगाया था। साथ ही मायके पक्ष के लोग निष्पक्ष जांच करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। पाण्डुका पुलिस ने मायके पक्ष के शिकायत के बाद मामले की जांच की। इसके बाद आरोपी पाए जाने पर आरोपी पति को गिरफ्तार किया।

          मृतका के पास बरामद सुसाइड नोट।

          मृतका के पास बरामद सुसाइड नोट।

          गरियाबंद एसडीओपी पुष्पेन्द्र नायक ने बताया कि मामले में आरोपी पति आदित्य सिन्हा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के तहत 304बी की कार्रवाई की गई है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories