Wednesday, February 11, 2026

            CG: साय कैबिनेट की मंत्रालय में पहली मीटिंग… 4 प्रस्तावों पर चर्चा; PSC घोटाले की जांच और गरीबों को आवास देने पर होगा फैसला, 3 बजे CM की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी

            रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में कैबिनेट की पहली बैठक शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि बैठक में पीएससी घोटाले की जांच समेत 16 लाख गरीबों को घर देने का फैसला हो सकती है, क्योंकि मुख्यमंत्री नियुक्त होते ही साय ने भी यही कहा था।

            कैबिनेट बैठक में दोनों डिप्टी सीएम के साथ मुख्य सचिव और सभी सचिव मौजूद हैं। सीएम साय ने कल कहा था कि चुनाव के दौरान पीएम मोदी की गारंटी और मेनिफेस्टो जारी किया गया था। अब इस पर विस्तृत चर्चा की जाएगी, साथ ही इसे किस तरह से लागू करेंगे, उस पर बात होगी। दोपहर 3 बजे सीएम प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।

            पहली कैबिनेट मीटिंग में सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा।

            पहली कैबिनेट मीटिंग में सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा।

            बैठक में सीएम साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, CS अमिताभ जैन, ACS सुब्रत साहू।

            बैठक में सीएम साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, CS अमिताभ जैन, ACS सुब्रत साहू।

            डिप्टी सीएम अरुण साव मंत्रालय में काम शुरू करने से पहले राम मंदिर पहुंचे।

            डिप्टी सीएम अरुण साव मंत्रालय में काम शुरू करने से पहले राम मंदिर पहुंचे।

            शहीद जवान को किया नमन

            मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले में हुए IED ब्लास्ट में सक्ती जिले के हसौद निवासी जवान कमलेश साहू की शहादत को नमन किया। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कमलेश साहू ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति पाई है। दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ परिजन के साथ है।

            मंत्रालय महानदी भवन में विष्णुदेव साय ने पूजा की। उनके साथ अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

            मंत्रालय महानदी भवन में विष्णुदेव साय ने पूजा की। उनके साथ अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

            PSC घोटाले की जांच के आदेश हो सकते हैं
            कैबिनेट की बैठक में पार्टी के संकल्प पत्र में से चार प्रस्ताव तय किए गए हैं…

            • 16 लाख PMAY आवासों की मंजूरी।
            • दो साल के बकाया बोनस भुगतान का प्रस्ताव।
            • चालू खरीदी सीजन में 3100 रुपए में 21 क्विंटल धान खरीदी।
            • PSC भर्ती-2022 घोटाले की जांच को मंजूरी दी जा सकती है।

            25 दिसंबर को मनाया जाएगा अटल जी का जन्मदिन

            इसके अलावा अटल जी के जन्म दिवस 25 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मनाने का भी एक प्रस्ताव है। इस बैठक में सीएम साय, मुख्य सचिव अमिताभ जैन और सचिवों की परिचय भी लेंगे। सचिवों को पार्टी का संकल्प पत्र सौंपकर अगले पांच वर्ष के लिए क्रियान्वयन की योजना बनाने कहेंगे। इसके बाद तीनों मंत्री अपने अपने लिए सचिवों की नियुक्ति भी करेंगे और तबादलों का दौर भी शुरू होगा।


                          Hot this week

                          रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ घर का सपना

                          रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के...

                          रायपुर : हरियाली और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

                          वन विकास निगम और एनएमडीसी बचेली के बीच 50...

                          रायपुर : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा...

                          Related Articles

                          Popular Categories