कोरबा: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को PCC ने भेजा नोटिस… चुनाव में हार के बाद पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ बोलना पड़ा महंगा, 3 दिन में मांगा जवाब

              रायपुर/कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं और दिग्गजों को कांग्रेस नोटिस भेज रही है। बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल के बाद अब पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को नोटिस भेजा गया है। PCC ने जयसिंह अग्रवाल को पार्टी के खिलाफ टिप्पणी करने पर नोटिस भेजकर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।

              दरअसल, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने चुनाव में हार के बाद पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ कहा था, कि विधायकों के परफार्मेंस का सर्वे सरकार का मुखिया करवाता था। उस सर्वे पर कभी चर्चा नहीं हुई, जो फर्जी सर्वे था। इतना ही नहीं  जयसिंह अग्रवाल ने कहा, कि खेतों को सुरक्षित रखने के लिए बाड़ा बनाया जाता है। अगर वो बाड़ा ही खेत को खाए तो क्या होगा। हालांकि उन्हों ने इस बात में किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन, उनका सीधा निशाना पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर था।

              जयसिंह अग्रवाल ने ये भी कहा कि इस चुनाव में एकजुटता नहीं थी। इस बार का चुनाव सेंट्रलाइज था। पिछले चुनाव में जो जनादेश मिला, उसका सरकार कदर नहीं कर पाई। मंत्रियों को पावर नहीं मिल पाई। एक ताकत सेंट्रलाइज होकर कुछ लोगों के साथ सरकार चलाती रही। मंत्रियों का जो जिले में प्रभाव होता है, उसे बाधित किया गया। बता दें कि चुनाव में मिली हार के बाद एक-एक कर के कांग्रेस के कई बड़े नेताओं और मंत्रियो के बयान सामने आ रहे हैं। इससे पहले बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल ने भी चुनाव में मिली हार को लेकर बयान दिया था, जिस पर उन्हे भी PCC ने नोटिस भेजा था।


                              Hot this week

                              रायपुर : मनरेगा से महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह

                              रायपुर (BCC NEWS 24): ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण...

                              रायपुर : महिला सशक्तिकरण की मिसाल बना चटौद

                              लखपति ग्राम’ के रूप में मिली नई पहचानबिहान से...

                              रायपुर : मां की लगन और आंगनबाड़ी की मेहनत रंग लाई

                              अब सामान्य श्रेणी में आई दो वर्षीय श्रृष्टिरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories