जंगल में मिला युवक का शव… दोस्तों के साथ शिकार करने गया, वापस नहीं लौटा; करंट की चपेट में आने से हुई मौत

              बलरामपुर: जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी अंतर्गत वाड्रफनगर के सरहदी जंगल भगवानपुर मे जंगली जानवर के शिकार करने के दौरान बिजली की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई।सूचना पर वाड्रफनगर पुलिस चौकी प्रभारी सहित अन्य स्टाफ घटनास्थल पहुंचे। शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया।

              विवेचना अधिकारी एएसआई राधेश्याम विश्वकर्मा ने बताया कि वाड्रफनगर के वार्ड नं. 15 से लगे जंगल में कुछ लोग जंगली जानवर का शिकार के उद्देश्य से देर रात जंगल में गए हुए थे। इस बीच उनके सभी साथी घर लौट आए। लेकिन उनमें से जितेन्द्र उर्फ़ मुन्ना घर वापस नहीं लौटा।

              मृत अवस्था मे पड़ा युवक

              वहीं दोस्तों ने जितेन्द्र के भाई को यह बताया कि वह जंगल में कहीं गुम हो गया है और खोजने पर भी नहीं मिला। इसके बाद गांव वालों के साथ जितेन्द्र को ढूंढ़ने के लिए परिजन सुबह जंगल गए। जहां खोजबीन के दौरान घटनास्थल पर जितेन्द्र मृत अवस्था मे पड़ा हुआ मिला। प्रथम दृष्टया में ही यह प्रतीत हो रहा था कि मृतक की मौत करंट लगने से हुई है।

              जंगली जानवर का शिकार के लिए जंगल गए थे।

              जंगली जानवर का शिकार के लिए जंगल गए थे।

              फिलहाल वाड्रफनगर पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना हैं कि वारदात में शामिल अज्ञात आरोपी का जल्द पता लगा कर मामले का खुलासा किया जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : सेवा सेतु केंद्र बना परिवार की उम्मीदों का सहारा

                              समय पर मिला ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र, बच्चों के...

                              रायपुर : रैंप योजना से सुकमा के उद्यमियों को मिली डिजिटल कारोबार की नई दिशा

                              डिजिटल इंटीग्रेशन कार्यक्रम में 100 उद्यमियों ने सीखे ऑनलाइन...

                              रायपुर : सुपोषण और स्वस्थ समाज की दिशा में मुनगा पौधरोपण अभियान बना जनआंदोलन

                              आंगनबाड़ी केंद्रों में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता से...

                              Related Articles

                              Popular Categories