CG: नदी में डूबकर युवक की मौत… मछली पकड़ते वक्त गहरे पानी में गया, 4 दिन बाद मिला शव

            Dantewada: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में इंद्रावती नदी में डूबकर एक युवक की मौत हो गई है। युवक मछली पकड़ने के लिए गया हुआ था। यहां वो गहरे पानी में उतरा और खुद को संभाल नहीं पाया। गहराई में जाने से डूबकर उसकी मौत हो गई। पिछले 4 दिनों से उसकी तलाश जारी थी। शनिवार सुबह उसका शव बरामद किया गया है। मामला जिले के बारसूर थाना क्षेत्र का है।

            जानकारी के मुताबिक, मृत युवक का नाम बदरू कश्यप (40) है, जो झारावाया गांव का रहने वाला है। बुधवार की शाम मछली पकड़ने के लिए वो इंद्रावती नदी घाट गया हुआ था। इसके बाद से वो वापस घर नहीं लौटा। परिजन इसे ढूंढने के लिए निकले, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। परिजनों ने बारसूर थाने में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। जिसके बाद गोताखोरों की टीम ने इंद्रावती नदी में उसकी तलाश करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

            इसके बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। आज शनिवार की सुबह इंद्रावती नदी के कौशलनार घाट में युवक का शव मिला। गांववालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवक का शव निकालकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस का कहना है कि गहरे पानी में डूबने की वजह से युवक की मौत हुई है। हालांकि, इस मामले की जांच की जा रही है।


                          Hot this week

                          कोरबा: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आईटीआई रामपुर में रिनोवेशन कार्य का किया निरीक्षण

                          निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश,...

                          Related Articles

                          Popular Categories