CG: दुर्ग में 2 सड़क हादसों में 3 की मौत… UP के 2 चचेरे भाईयों को वाहन ने रौंदा; अमलेश्वर में हाईवा से टकराया बाइक सवार

            DURG: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 2 अलग-अलग सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 2 लोगों को रौंद दिया, जिसमें दोनों की ऑन द स्पॉट डेथ हो गई। वहीं, दूसरी घटना में बाइक सवार युवक सड़क पर खड़े हाईवा से जा टकराया। इस तरह दोनों हादसों में तीन युवकों की जान चल गई। घटनाएं अंजोरा और अमलेश्वर थाना क्षेत्र की हैं।

            बताया जा रहा है कि रविवार तड़के 4 बजे दुर्ग के अंजोरा चौकी क्षेत्र में खैरागढ़-दुर्ग बायपास के पास हादसा हुआ। इसमें दो चचेरे भाईयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभिषेक वर्मा (18 साल) और सचिन वर्मा (18 साल) के रूप में हुई है। दोनों यूपी के हमीरपुर के रहने वाले थे।

            हाइवा को जब्त करने पहुंची पुलिस व लगी लोगों की भीड़

            हाइवा को जब्त करने पहुंची पुलिस व लगी लोगों की भीड़

            सड़क किनारे हाईवा से टकराया बाइक सवार

            वहीं, दूसरी घटना दुर्ग के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के तर्रा और जामगांव के बीच की है। यहां सड़क के किनारे एक हाईवा खड़ा था। तभी तर्रा गांव निवासी तोमन चतुर्वेदी की बाइक हाईवा से जा टकराई। इससे उसके सिर और हाथ-पैर पर गंभीर चोटें आईं। ज्यादा खून बह जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

            पुलिस चौकी अंजोरा अंतर्गत मामला

            पुलिस चौकी अंजोरा अंतर्गत मामला


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories