कोरबा: विकसित भारत संकल्प यात्रा: मुड़ापार, दुरपा, मदनपुर, कुटेलामुड़ा,रामपुर-तानाखार में लगा शिविर… केंद्र सरकार की योजनाओं की मिली जानकारी

            • योजनाओं का लाभ उठाने शिविर में दिया जा सकता है आवेदन

            कोरबा (BCC NEWS 24): केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से आरंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से मोदी की गारंटी वाली गाड़ी देश के कोने कोने तक पहुँच रही है। इसी कड़ी में आज शहरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 25 मुड़ापार और दुरपा के वार्ड 54 सहित ग्रामीण क्षेत्र के मदनपुर, कुटेलामुड़ा,रामपुर-तानाखार में शिविर लगाया गया। शिविर में पीएम आवास, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, उज्ज्वला योजना, उजाला योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ लाभ से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। इससे पूर्व संकल्प यात्रा के वाहन के पहुचने पर स्वागत किया गया। शिविर में पहुंची श्रीमती अनुप्रिया, मनोहर राव ने बताया कि वे पीएम आवास के लिए आवेदन करने आए हैं, यहां अन्य योजनाओं की जानकारी मिली है। खाद्य विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत 134 नए कनेक्शन और 28 का केवाईसी आवेदन लिया गया है।

            इस अभियान को लेकर पूरे देश मे उत्साह नजर आ रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य समाज के सभी वर्ग के लोगों को लाभ पहुँचाना है। गौरतलब है कि प्रदेश के सभी जिलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया एवं जरूरतमंद लोगों को आवेदन फार्म भरवाए गए। शिविर स्थल पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और पार्षदगण तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories