कोरबा: कटघोरा वन मंडल में हाथियों की मौजूदगी बनी सिरदर्द… आम लोगों को हो रहीं परेशानी, सड़क पार करता दिखा दंतैल हाथी, NH पर DFO ने वाहनों को रोक रास्ता पार कराया; सेल्फी नहीं खींचने की अपील की

              KORBA: कोरबा के कटघोरा वन मंडल में हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है। इसके कारण आम जनता के साथ ही लोग काफी परेशान है। कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर ग्राम कापा नवापारा के पास एक दंतैल हाथी आ गया। मौके पर वाहनों के आवाजाही के दौरान हाथी सड़क पार नहीं कर पा रहा था।

              इस बात की जानकारी मिलते ही बिलासपुर सीसीएफ और कटघोरा वनमंडालाधिकारी मौके पर पहुंचे और हाथी को सड़क पार कराया। कटघोरा डीएफओ निशांत कुमार समेत अधिकारियों ने वाहनों की आवाजाही रोकी और हाथी को सड़क पार करवाया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। बता दें कि इस क्षेत्र में करीब 50 हाथियों का दल विचरण कर रहा है।

              हाथी के साथ लोग ले रहे सेल्फी

              स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक महीने से हाथियों का झुंड इस इलाके में विचरण कर रहा है। अलग-अलग इलाके में कई बार इनसे सामना हो जाता है। हाथियों के आने के बाद लोगों में डर का माहौल बना है। कई बार हाथी को सड़क पार करते देखा गया है। वहीं कई बार लोग जान जोखिम में डालकर हाथी को देख सेल्फी भी खींचने लगते हैं।

              हाथियों के आने के बाद लोगों में डर का माहौल बना है।

              हाथियों के आने के बाद लोगों में डर का माहौल बना है।

              गौरतलब है कि हाथियों का दल लोगों के फसलों को बर्बाद कर रहा है। कई मकानों को क्षतिग्रस्त कर चुका है। इसके अलावा हाथी के हमले से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। वन अधिकारी ने बताया कि हाथियों को लेकर वन विभाग अलर्ट है। आसपास के गांव में लोगों को जंगल की ओर न जाने और हाथी के साथ छेड़छाड़ ना करने को लेकर लगातार मुनादी भी कराई जा रही है।


                              Hot this week

                              KORBA : खेतों तक पहुंच रहा समाधान और किसानों तक राहत

                              विद्युत पंप मिलने से किसान अजय तिग्गा की खेती...

                              रायपुर : मोहारा धान उपार्जन केंद्र में 30 लाख से ज्यादा के गबन का खुलासा

                              केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और खरीददार के खिलाफ एफआईआर...

                              KORBA : खुले वाहन में कचरा परिवहन करने, साफ-सफाई कार्यो में कोताही बरतने पर होगी कड़ी कार्यवाही

                              आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने स्वच्छता कार्य एजेंसियों व निगम...

                              KORBA : सुशासन तिहार 2026 – किसानों के लिए राहत का माध्यम

                              जनसमस्या निवारण शिविर में शांति लाल कंवर को मिला...

                              Related Articles

                              Popular Categories