CG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के मटेरियल डिपार्टमेंट में लगी आग… डीजल लीकेज के बीच किया जा रहा था वेल्डिंग; RMP- 2 में मौजूद थे 35 कर्मचारी

            BHILAI: भिलाई स्टील प्लांट के मटेरियल डिपार्मेंट (RMP-2) में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। जिस समय आग लगी वहां पर 35 से अधिक अधिकारी कर्मचारी कम कर रहे थे। गनीमत रही कि सभी वहां से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे। बताया जा रहा है डीजल लीकेज के बीच वेल्डिंग का काम चल रहा था। इस दौरान चिंगारी से भड़की आग तेजी से फैल गई।

            कर्मचारियों ने इसकी सूचना तत्काल सीआईएसएफ और सुरक्षा विभाग को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। सीआईएसएफ ने उस एरिया को अपने सुरक्षा घेरा में लिया है।

            गुरुवार सुबह बीएसपी प्लांट में लगी आग।

            गुरुवार सुबह बीएसपी प्लांट में लगी आग।

            फायर ब्रिगेड की 4-4 गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी है। आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। फिलहाल किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

            ऑयल लीकेज होने के चलते लगी आग

            आग लगने का कारण रॉ मटेरियल मिक्सिंग के लिए बने बंकर के ऊपर ऑयल लीकेज होना बताया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वहां पर कहीं से ऑयल लीकेज हो रहा था। उस ओर किसी का ध्यान नहीं गया। वहीं पर वेल्डिंग का काम शुरू कर दिया गया। वेल्डिंग की चिंगारी की वजह से वहां आग लग गई। प्रबंधन की उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।


                          Hot this week

                          कोरबा: सुशासन की पहल से आसान हुई शासकीय सेवाओं तक पहुंच

                          सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय प्रक्रिया, हितग्राहियों को...

                          रायपुर : सेवा की कहानी : बिहान से हुनर को मिली नई पहचान

                          ग्राम कटोरा की संतोषी प्रजापति मूर्ति निर्माण कर परिवार...

                          Related Articles

                          Popular Categories