मोदी जी की गारंटी पूरा करने मनोयोग से जुट जाएं मंत्रीगण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

            • विभाग आबंटन के पश्चात सौजन्य मुलाकात करने पहुंचे
            • मंत्रीगणों को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
            • कहा सुशासन का सूर्याेदय हमारा ध्येय वाक्य, इसे चरितार्थ करने का लक्ष्य लेकर करेंगे काम
            • जनता ने जताया है भरोसा, इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए हम सब संकल्पबद्ध होकर कड़ी मेहनत से कार्य करेंगे

            रायपुर: मंत्रीगणों को विभागों के आबंटन के पश्चात आज मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी मोदी जी की गारंटी पूरा करने पूरे मनोयोग से जुट जाएं। प्रदेश की जनता ने हम पर भरोसा जताया है। इस भरोसे को पूरा करने के लिए हम सब संकल्पबद्ध होकर कड़ी मेहनत से कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा ध्येय वाक्य है सुशासन का सूर्याेदय, इसे चरितार्थ करना है। अगले पांच सालों में मोदी जी द्वारा दी गई सारी गारंटी पूरी करनी है। पूरी पारदर्शिता के साथ आम जनता को इसका लाभ देना है। मोदी जी की गारंटी समाज के सभी वर्गों से संबंधित है और आपको सुनिश्चित करना है कि उनकी गारंटी का जमीनी क्रियान्वयन बेहतर तरीके से होता रहे।

            इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी मौजूद रहे। साथ ही स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा मौजूद रहे।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories