CG NEWS: Pizza फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी… 12वीं पास युवक ने बनाई थी फर्जी वेबसाइट; रायपुर पुलिस ने बिहार से पकड़ा

            RAIPUR: रायपुर में एक युवक के साथ Domino’s Pizza की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 25 लाख की ठगी की गई है। 12वीं पास एक युवक ने इंटरनेशनल पिज्जा कंपनी की फर्जी वेबसाइट डिजाइन की।फिर उसने ऑनलाइन पैसे वसूल लिए। पुलिस की एंटी क्राइम यूनिट और टिकरापारा पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया है।

            दरअसल, पीड़ित सुदीप्ता धारा ने कुछ दिन पहले डोमिनोज़ की फ्रेंचाइजी लेने के लिए एक वेबसाइट में अपनी जानकारी डाली थी। तब उसके फोन पर 9 अक्टूबर को एक नंबर से कॉल आया। उसने खुद को नोएडा के डोमिनोज़ ऑफिस का कर्मचारी बताया। पहले तो उसने फ्रेंचाइजी लेने से जुड़े कई सवाल पूछे। जब पीड़ित ने फ्रेंचाइजी लेने के लिए इच्छा जताई, तो प्रोसेसिंग के लिए कई किस्तों में पैसे की मांग की।

            आरोपियों के कब्जे से 9 नग मोबाइल फोन, 9 नग एटीएम कार्ड जब्त किया है।

            आरोपियों के कब्जे से 9 नग मोबाइल फोन, 9 नग एटीएम कार्ड जब्त किया है।

            25 लाख रुपए किस्तों में ट्रांसफर किए

            पीड़ित को पूरी तरह झांसे में लेकर आरोपी ने उसे बैंक खातों की डिटेल दी और पैसे ट्रांसफर करने को कहा। पीड़ित ने उसके दिए बैंक खातों में कई अलग-अलग किस्त में 25 लाख 77 हजार रुपए भेज दिए। इसके बाद वह नंबर बंद हो गया, तब जाकर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और मामला पुलिस थाने पहुंचा।

            6 पुलिसकर्मियों की टीम गई थी बिहार

            टिकरापारा पुलिस के साथ एंटी क्राइम यूनिट को भी केस में जांच के लिए लगाया गया। मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर 6 पुलिसकर्मियों की टीम को नालंदा जिला बिहार रवाना किया गया। इस दौरान आरोपियों की लोकेशन बिहार शरीफ स्थित एक मकान में मिली।

            रायपुर पुलिस सिटी ASP लखन पटले और DSP दिनेश सिन्हा ने घटना की जानकारी दी।

            रायपुर पुलिस सिटी ASP लखन पटले और DSP दिनेश सिन्हा ने घटना की जानकारी दी।

            2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

            पुलिस ने वहां दबिश देकर वारदात में शामिल 28 साल के सिकंदर कुमार और 23 साल के सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 मोबाइल फोन, 9 एटीएम कार्ड, फिंगर प्रिंट स्कैनर, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और पासपोर्ट जब्त किया है। इसके अलावा ठगी की 6 लाख रुपए बैंक से होल्ड कराए हैं।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories