जांजगीर-चांपा: रेप का आरोपी गिरफ्तार… महिला के साथ पहले दुष्कर्म, मना करने पर चाकू से किया था जानलेवा हमला; भेजा गया जेल

              जांजगीर-चांपा: जिले में पुलिस ने रेप और जान से मारने की कोशिश करने वाले 61 साल के आरोपी नान ठाकुर डहरिया ​​​​​​को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

              दरअसल, पीड़ित महिला 26 दिसंबर की रात को घर में अकेली थी और किचन में खाना बना रही थी। उसी समय घर के अंदर आरोपी नान ठाकुर आया और जबरदस्ती करते हुए शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहने लगा। महिला मना कर चिल्लाते हुए भागने लगी, तभी आरोपी ने हाथ में रखे चाकू से महिला पर हमला कर दिया। इससे महिला को चोट आई थी और आरोपी मौके से फरार हो गया था।

              पहले भी किया था दुष्कर्म

              पीड़ित महिला ने यह भी बताया कि आरोपी ने सितंबर महीने में जबरदस्ती करते हुए महिला के दुष्कर्म किया था। आरोपी ने परिवार को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, इस कारण उसने किसी से इस वारदात का जिक्र नहीं किया था। इसके बाद पीड़ित महिला अपने पति के साथ थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

              आरोपी हो गया था फरार

              अकलतरा थाना प्रभारी टीएस पट्टवी ने बताया कि पुलिस आरोपी नान ठाकुर डहरिया के खिलाफ दुष्कर्म के लिए धारा 376 और धमकी देने के लिए धारा 506, प्राण घात हमला के लिए धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच आरोपी के अमरताल गांव में होने की सूचना मिली। जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया, जहां आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया।


                              Hot this week

                              रायपुर : डिजिटल नवाचार से सुकमा ने बनाई नई पहचान

                              पूवर्ती और चिंतलनार में लाइव जनगणना देख प्रभावित हुए...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में हाईटेक हुई पुलिसिंग

                              बलौदाबाजार में 'नेक्स्ट जेन डायल-112' वाहनों को राजस्व मंत्री...

                              रायपुर : लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम ने किया सुकमा जिले का दौरा

                              तेंदूपत्ता की गुणवत्ता, व्यवस्थित भंडारण और परिवहन व्यवस्था की सराहनाभविष्य...

                              रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी श्रद्धांजलि श्रवण प्रधान को

                              पुसौर तहसील के पड़ीगांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से...

                              Related Articles

                              Popular Categories