CG NEWS: रायपुर के पंडरी में मिला युवक का शव… जेब से कैश और पासबुक बरामद, रात में ठंड से मौत होने की आशंका

            RAIPUR: रायपुर के पंडरी इलाके में पुराने बस स्टैंड के पास एक युवक की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से उस इलाके में घूम रहा था। पुलिस ने उसके पास से पासबुक और जेब से कुछ पैसे बरामद किया है। यह पूरा मामला देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है।

            पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक बलौदाबाजार का रहने वाला किशन साहू है। वह किसी निजी परेशानी की वजह से घर से निकलकर रायपुर आया था।

            युवक बलौदाबाजार का रहने वाला किशन साहू है।

            युवक बलौदाबाजार का रहने वाला किशन साहू है।

            स्थानीय लोगों का कहना है कि वह बीते कुछ दिनों से पंडरी के आसपास सड़कों पर घूम रहा था। शुक्रवार की रात सड़क किनारे एक दुकान के सामने सो गया। सुबह जब आसपास लोग पहुंचे तो उसे उठाने की कोशिश की। लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

            पासबुक और पॉकेट से कुछ पैसे बरामद हुआ है।

            पासबुक और पॉकेट से कुछ पैसे बरामद हुआ है।

            ठंड में अकड़कर मौत की आशंका

            जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस मामले में अब देवेंद्र नगर पुलिस आगे की जांच कर रही है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत ठंड में अकड़ने की वजह से हुई है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories