छत्तीसगढ़ सरकार का बजट सत्र 5 फरवरी से… एक मार्च तक होंगी 20 बैठकें; ‘मोदी की गारंटी’ पर हो सकता है योजनाओं का ऐलान

            रायपुर: छत्तीसगढ़ की साय सरकार का बजट सत्र 5 फरवरी से शुरू हो रहा है। यह एक मार्च तक प्रस्तावित है। इसमें कुल 20 बैठकें होंगी। इसे लेकर विधानसभा सचिवालय ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

            बजट सत्र के कार्यक्रम के मुताबिक, सत्र की शुरुआत राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के भाषण से होगी। उसी दिन सरकार राज्यपाल के ज्ञापन पर कृतज्ञता जताने का प्रस्ताव लेकर आएगी। अगले दिनों से उस पर चर्चा होनी है।

            सत्र के दौरान ही वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस दौरान छत्तीसगढ़ को कई सौगातें मिल सकती हैं। चुनावी घोषणाओं ‘मोदी की गारंटी’ को लेकर बड़ी योजनाएं आ सकती हैं।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories