कोरबा: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर… एक नाबालिग की मौत, दूसरे की टूटी जांघ की हड्डी; वाहन चालक गिरफ्तार

        KORBA: कोरबा के लेमरू थाना अंतर्गत वनांचल ग्राम लाम पहाड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

        जानकारी के मुताबिक लेमरू थाना अंतर्गत ग्राम लाम पहाड़ निवासी घुरसाय कुजुर का बेटा सुमित कुजुर (16 साल) शनिवार की दोपहर बाइक से घूमने निकला था। वह अपने 15 साल के दोस्त सुरेंद्र कुजुर ​​​​​​के साथ लेमरू की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव से थोड़ी ही दूर मोड़ में विपरीत दिशा से आ रही पिकअप से सुमित के बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

        हादसे में एक नाबालिग की मौत

        हादसे के बाद पिकअप वाहन चालक मौके पर वाहन छोड़ फरार हो गया था। इस बीच पिता घुरसाय कुजुर और राम कुजुर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से हालत को देखते हुए जिला मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने सुमित कुजूर को मृत घोषित कर दिया।

        नाबालिग के जांघ की हड्डी टूट गई।

        नाबालिग के जांघ की हड्डी टूट गई।

        बेटे के घायल होने के बाद मिली हादसे की जानकारी

        हादसे में घायल सुरेंद्र कुजुर का इलाज जारी है। सुरेंद्र के जांघ की हड्डी टूट गई है। उसके पिता का कहना है कि सुरेंद्र दोपहर करीब 12 बजे बकरी चराने गया था। वह सुमित के साथ कहां जा रहा था इसकी जानकारी नहीं थी। उन्हें मौके पर पहुंचने के बाद उसके सड़क हादसे में घायल होने की जानकारी मिली।

        हालत गंभीर होने के कारण बयान नहीं दे पाया नाबालिग।

        हालत गंभीर होने के कारण बयान नहीं दे पाया नाबालिग।

        जिला अस्पताल थाना प्रभारी दाऊद खुजुर ने बताया कि मेमो के आधार पर घायल का बयान लेने गए, लेकिन नाबालिग की हालात गंभीर होने के कारण वह बयान नहीं दे पाया। परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। इस हादसे में एक की मौत और दूसरा घायल है। पिकअप को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।



                Hot this week

                रायपुर: ’सेवा मेरा योगदान’ में श्रमदान से स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों के योगदान का हुआ सम्मान’

                ’सारागांव में जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों ने किया श्रमदान, सार्वजनिक...

                रायपुर : मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 30 सितंबर 2026

                रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                रायपुर : कभी घर तक सीमित रहने वाली बसंती कश्यप अब बनीं लखपति दीदी

                रायपुर (BCC NEWS 24): बस्तर जिले के विकासखण्ड बस्तर...

                Related Articles

                Popular Categories